ब्रेकिंग
पंचतत्व में विलीन हुए हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेता फूल चंद मुलाना, पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी ग... पंचकूला में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, रिश्वतखोरी में गिरफ्तार सीजीएसटी सुपरिंटेंडेंट के घर से 1.86 कर... चंडीगढ़ में अपना घर बनाने का सुनहरा अवसर, एस्टेट ऑफिस ने शुरू की 12 फ्री-होल्ड रिहायशी प्लॉटों की ई-... हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फूल चन्द मुलाना के निधन पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जताया गहरा ... झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, राज्य की विभिन्न जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 26 कैदियों को कि... अकवान तूफान का प्रकोप: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से आने-जाने वाली 14 उड़ानें रद्द, यात्रियों की ... उत्तर बस्तर कांकेर में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान 3 किलो का शक्तिशा... छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दवा कारोबारी शशांक चोपड़ा से मांगी गई 15 करोड़ रुपये की फिरौती, व्हाट्सएप वॉइ... दंतेवाड़ा के मां दंतेश्वरी मंदिर में उमड़े 300 से अधिक ग्रामीण, कथित जादू-टोने के खतरे को टालने के ल... चक्रवाती तूफान 'अकवान' के असर से छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कोरबा में 92 और बिलासपुर में 82 म...
उत्तरप्रदेश

150 स्पेशल ट्रेनें, हर 4 मिनट पर आपके लिए तैयार… मौनी अमावस्या पर रेलवे की खास तैयारी, नहीं होगी श्रद्धालुओं को पेरशानी!

मौनी अमावस्या 2025 के अमृत स्नान के लिए रेलवे ने अपनी कमर कस ली है. रेलवे ने लोगों की सहूलियत को देखते हुए मौनी अमावस्या पर हर चार मिनट में एक विशेष ट्रेन चलाने की निर्णय लिया है. वहीं, अनुमान जताया जा रहा है कि इस साल मौनी अमावस्या के अमृत स्नान पर 9 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान करेंगे. महाकुंभ में अब तक 10 करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं.

इन दिनों प्रयागराज में भव्य और दिव्य महाकुंभ मेला चल रहा है. प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ मेले में पहुंच रहे हैं. इस साल 29 जनवरी को मौनी अमावस्या का अमृत स्नान होगा. अमृत स्नान को देखते हुए प्रयागराज प्रशासन और रेलवे ने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं. रेलवे ने मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान करने आने वाले श्रद्धालु के लिए 100 से ज्यादा विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया.

150 विशेष ट्रेन

रेलवे ने श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई समस्या न हो इसलिए 150 से अधिक ट्रेनों को शेड्यूल किया है. विभाग मौनी अमावस्या पर विशेष ट्रेनों का नया कीर्तिमान बनाएगा. रेलवे का कहaना है कि वह हर चार मिनट में एक विशेष ट्रेन चलाएगी, जो सफर को आसान बनाएगा. महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या पर 9 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान जताया जा रहा है, जिनमें सेअधिकतर श्रद्धालु ट्रेन से आएंगे.

मकर संक्रांति पर चलाई गई थी 101 ट्रेन

इन लोगों की सुविधा के लिए रेलवे ने 150 से अधिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया हैं. सबसे ज्यादा ट्रेनें उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल से चार रेलवे स्टेशन से चलाई जाएगी, जिसमें यथा प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, छिवकी और नैनी रेलवे स्टेशन शामिल हैं. इससे पहले प्रयागराज मंडल मकर संक्रांति पर 101 विशेष ट्रेन चला चुका है. मौनी अमावस्या पर इससे ज्यादा विशेष ट्रेनें चलाई जाएगी.

रेलवे ने सफर को आसान बनाने के लिए 29 ट्रेनों को भी रद्द कर दिया है. यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए रेलवे ने अतिरिक्त विश्राम स्थल का निर्माण कराया है.

Related Articles

Back to top button