ब्रेकिंग
Faridabad Gas Agency Fire: फरीदाबाद के सरूरपुर में नारायण गैस एजेंसी में भीषण आग, सिलेंडर फटने से मच... Koderma Crime News: झारखंड के कोडरमा में सनसनीखेज खुलासा, पत्नी ने जिगरी यार से पति को लगवाया जहरीला... Russia Ukraine Conflict Update: मौजूदा फ्रंटलाइन पर सीजफायर के लिए तैयार हुए वोलोदिमीर जेलेंस्की, मॉ... Rehan Vadra Art Exhibition: प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से हटाई गईं तस्वीरें, '... Cockroach Janta Party Leaders Released: तिहाड़ जेल से रिहा हुए कॉकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रां... Kanpur Crime News: कानपुर में सनसनीखेज वारदात, दशहरा मेला देखकर लौट रहे युवक को कार की छत पर फंसाकर ... IMD Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मौसम का बदला मिजाज, दिल्ली में हल्की ठंड तो दक्षिण भारत ... Jabalpur Electrocution Tragedy: जबलपुर में महाकाली विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, करंट लगने से 2 की... Panna Durga Visarjan Tragedy: मध्य प्रदेश के पन्ना में दर्दनाक हादसा, मूर्ति विसर्जन के दौरान बांध म... Delhi Metro GRAP-1 Update: दिल्ली में प्रदूषण के बीच DMRC का बड़ा कदम, शुक्रवार से रोजाना चलेंगी 20 ...
बिहार

पटना: पुलिस ने सोनू को किया गिरफ्तार, पिता बोले- मैंने करवाया सरेंडर, अनंत सिंह से चल रही अदावत

पिछले कुछ दिनों से लगातार बिहार का हेमजा गांव सुर्खियों में बना हुआ है. इसकी वजह से बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग. इन दोनों के बीच मुकेश सिंह के घर को लेकर लगातार झड़प बढ़ती ही जा रही है. अब सोनू ने अपने समर्थक रौशन के साथ सरेंडर कर दिया है तो वहीं पूर्व विधायक अनंत सिंह ने भी सरेंडर कर दिया है.

बुधवार को दोनों के बीच झड़प के बाद शुक्रवार को फिर से मुकेश सिंह के घर के बाहर गोलियां चलाईं गई हैं. इस मामले में अब घटनास्थल पर पुलिस कैंपिंग कर रही है. वहीं सोनू की गिरफ्तारी की खबरों पर उसके पिता का कहना है कि बेटे से उन्होंने सरेंडर करवाया है.

शुक्रवार सुबह फिर से हेमजा गांव में मुकेश सिंह के घर पर गोलीबारी की गई है. गांववालों ने मुकेश सिंह और उनकी पत्नी को बताया कि घर के बाहर से उन्हें खोखे बरामद हुए हैं. गांववाले दहशत में हैं और उन्होंने गोलीबारी की पुष्टि की है. वहीं पुलिस गोलीबारी की वारदात से साफ इनकार कर रही है. हेमजा गांव में एएसपी राकेश कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार के साथ साथ पुलिस जवान तैनात हैं.

गांववालों की नाक में दम

रामपुर डुमरा के मुखिया विनीत कुमार ने कहा है कि अगर पुलिस सख्त कार्रवाई नहीं करेगी तो ग्रामीण भड़क उठेंगे और फिर स्थिति संभालना मुश्किल होगी. ग्रामीणों ने शिकायती लहजे में कहा है कि सोनू-मोनू गैंग ने उन लोगों का जीन मुश्किल कर रखा है.

क्या है विवाद

कुख्यात सोनू-मोनू का इस इलाके में एक ईंट भट्ठा भी है, जहां पर मुकेश सिंह नाम का शख्स बतौर मैनेजर काम करता था. कई सालों तक काम करने के बाद मुकेश पर आरोप लगा कि उसने ईंट-भट्ठे से करीब 65 लाख के कैश का गबन किया है. आरोप लगने के बाद सोनू-मोनू, मुकेश के खिलाफ हो गए. पंचमहला थाना के रामपुर डुमरा के हेमजा में मुकेश सिंह का निवास स्थान है. जहां पर सोनू-मोनू गैंग ने ताला लगाया था. जिसे खुलवाने के लिए मुकेश सिंह ने पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह से मदद मांगी थी जिसके बाद खुद अनंत सिंह वहां पहुंचे थे. इसी मकान पर शुक्रवार को फिर से गोलीबारी हुई है.

Related Articles

Back to top button