ब्रेकिंग
Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व... Chhotanagpur Zone Alert: पर्व-त्योहारों के मद्देनजर आईजी ने दिए सख्त निर्देश, अतिरिक्त पुलिस बल की ह... Dhanbad News: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर धनबाद में निकली भव्य मशाल और बाइक रैल... Sahkar Se Samriddhi: छत्तीसगढ़ में सहकारिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए विशेष कार्... GPM News: गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अस्पताल में मिला नवजात का शव, सीसीटीवी खंगालने के बाद भी नही... Singapore India Network Forum: छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और AI डाटा सेंटर का काम शुरू, निवेश के दिखन... Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सिंगापुर यात्रा संपन्न, छत्तीसगढ़ को मिला ₹350 करोड़ का नय... Kanker News: अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, क्षेत्रवासियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन ध... BMSICL Controversy: 307 करोड़ के मेडिकल टेंडर में धांधली का मामला, कोर्ट ने 19 नवंबर तक तलब किया जवा...
मध्यप्रदेश

घर में चल रही थी सगाई की तैयारी, आ गए थे मेहमान, शौचालय में इस हालत में मिला युवक

घोड़ाडोंगरी तहसील के सलैया गांव में सगाई के एक दिन पहले रविवार को युवक की मौत हो गई। युवक का शव शौचालय में मिला है। युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। वहीं घोड़ाडोंगरी पुलिस ने रविवार शाम करीब 4 बजे शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं घोड़ाडोंगरी पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सलैया निवासी अर्पित वर्मा की सोमवार को सगाई होनी थी। घर में रिश्तेदार मेहमान भी आ चुके थे। रविवार दोपहर अर्पित शौचालय गया काफी देर तक वापस नहीं आया। परिजनों ने शौचालय का दरवाजा खोलकर देखा तो अर्पित मृत अवस्था में पड़ा था।

परिजनों उसे घोड़ाडोंगरी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर स्वास्थ्य परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घोड़ाडोंगरी अस्पताल द्वारा मामले की सूचना घोड़ाडोंगरी पुलिस को दी गई।जिस पर घोड़ाडोंगरी पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा युवक के शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में फांसी लगाने से युवक की मौत होने की आशंका जताई गई है।

मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी के एएसआई संत कुमार परतेती ने बताया कि घोड़ाडोंगरी अस्पताल से तहरीर मिली थी। जिस पर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई। जांच के दौरान मृतक अर्पित वर्मा 24 साल के शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के गले में निशान होने से फांसी की आशंका जताई जा रही है। अर्पित की सोमवार को सगाई होने वाली थी।

Related Articles

Back to top button