ब्रेकिंग
Latur Crime News: ठाकरे चौक पर छात्रों पर कोयते और दरांती से हमला, ऑटो चालक समेत चार गिरफ्तार, एक ना... Police Car Controversy Baghpat: सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए पौधे को ले जाते दिखे साहब, निगरानी व्यवस्... Budaun Murder Mystery: उसहैत थाना क्षेत्र के बीहट गांव में चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया, आरो... Bindayaka Police Station Case: लिव-इन में रह रही महिला की हत्या, आरोपी भतीजा क्राइम सीरियल देखकर छुप... Fake Currency Racket Busted: मालेगांव से 25 हजार में खरीदते थे नकली नोट, LCB पुलिस ने वडगांव गुप्ता ... Jammu and Kashmir Crime: हेड कांस्टेबल ने एके-47 से की अंधाधुंध फायरिंग, बच्चे को साइट पर लाने के वि... Legal News Delhi: नियमों का उल्लंघन कर कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल हुए एडवोकेट, भरना होगा भारी ज... Gwalior BSF News Update: बीएसएफ अकादमी के श्वान प्रशिक्षण केंद्र में भूटान के बेल्जियन मेलिनोइस कुत्... Raipur Jail Extortion and Assault: ऑनलाइन पेमेंट के स्क्रीनशॉट और शरीर पर चोट के निशान... रायपुर जेल... MP Ex IAS Officer Killed: भोपाल में पूर्व आईएएस के घर सनसनीखेज कत्ल, पत्नी के साथ रहते थे अधिकारी, न...
मध्यप्रदेश

इंदौर में छात्रा पर हुए हमले के विरोध में हिंदू जागरण मंच ने किया सांवेर बंद का आव्हान

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के सांवेर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एमबीए की छात्रा को उसी के साथ पढ़ने वाले एक युवक अमन शेख के द्वारा चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस पूरे घटनाक्रम के सामने आने के बाद जहां पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, तो वहीं आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सांवेर क्षेत्र में रहने वाले रहवासियों व्यापारियों ने आज आधे दिन बंद का आवाहन किया है। साथ ही घटना के विरोध में जहां सांवेर को आधे दिन बंद रखा गया है।

 वहीं रहवासियों ने विरोध स्वरूप चक्का जाम भी किया। फिलहाल पूरे ही मामले में मौके पर पहुंचे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने रवासियों को यह आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद रहवासियों ने चक्का जाम समाप्त किया, लेकिन जिस तरह से बदमाश ने दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया।

 उस से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं इस मामले में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता ने बताया कि मुस्लिम युवक ने छात्रा पर गले पर हमला कर दिया था। हमारी यह मांग है कि उसका घर तोड़ा जाए और उसके साथ एक और साथी भी था , जिसका हम पता लगा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button