ब्रेकिंग
Kaithal ACB Action: एनओसी और क्लेम सेटलमेंट के नाम पर घूस मांगना पड़ा भारी, महिला एजेंट धरायी Gwalior News: पुरानी छावनी से गायब 6 साल का मासूम सकुशल मिला, 'ऑपरेशन कन्हैया' रहा सफल Sehore Gas Leak News: सोनकच्छ टोल के पास अमोनिया गैस टैंकर में रिसाव, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा ह... Morena News: पशुपालन विभाग के चपरासी ने पिस्टल लेकर उप संचालक को दी धमकी; वेतन कटने से था नाराज Morena News: लश्करीपुरा में मजदूर के घर बड़ी चोरी, 3 लाख का माल पार; पुलिस FIR दर्ज करने में सुस्त Gwalior News: पुलिस लाइन के सिपाही की संदिग्ध मौत, शिवपुरी लिंक रोड पर मिला शव Mount Everest Fatah: रायसेन की बेटी अंजना यादव ने रचा इतिहास, माउंट एवरेस्ट फतह कर भोपाल लौटीं NEET Student Suicide: मऊगंज की छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी भविष्य की चि... MPPL 2026: रजत पाटीदार की ग्वालियर चीताज को मिली करारी हार; उज्जैन फाल्कंस ने 92 रनों से जीता मुकाबल... Israel-Lebanon Ceasefire News: इजराइल-लेबनान सीजफायर पर सहमति, हिज्बुल्लाह को लितानी नदी से हटने के ...
देश

कोरोना वायरस के खतरे के चलते PM मोदी आज करेंगे डॉ हर्षवर्धन से मुलाकात

नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना वायरस की दहशत के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन मुलाकात कर इस खतरनाक बीमारी से निपटने के लिए किए जा रहे इंतजामों की जानकारी लेंगे।  इस दौरान पीएम मोदी स्वास्थ्य मंत्रालय को जरूरी निर्देश भी दे सकते हैं। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए यह मुलाकात होने वाली है। देश के अंदर अब तक कोरोना वायरस के 31 मामले सामने आ चुके हैं।

कोरोना वायरस: चीन में मृतकों की संख्या 3,000 के पार, दुनियाभर में एक लाख लोग संक्रमित
आपको बतां दे कि चीन में कोरोना वायरस से शनिवार को 28 और लोगों की मौत हो गई जिससे इस विषाणु से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,070 पहुंच गई है। चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। दुनियाभर में कोरोना वायरस से 100,000 से अधिक लोग संक्रमित हैं। पिछले साल दिसंबर में चीन से फैलने शुरु हुए वायरस ने 97 देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। 102,180 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 80,651 मामले चीन में सामने आए हैं। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को कहा कि देश में शुक्रवार को इस वायरस के संक्रमण के 99 नए मामले सामने आये हैं और 28 लोगों की मौत हो गई है। आयोग ने बताया कि 28 लोगों की मौत वायरस के केन्द्र हुबेई प्रांत और उसकी राजधानी वुहान से बाहर दर्ज किये गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button