ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
देश

डिपोर्ट का प्रोसेस नया नहीं, सालों से जारी…जयशंकर ने बताया किस साल कितने भारतीय वापस भेजे गए

अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 104 भारतीयों पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को राज्यसभा में बयान दिया है. उन्होंने सदन को बताया कि डिपोर्ट करने का प्रोसेस नया नहीं है. ये वर्षों से चलता आ रहा है. किस साल में कितने भारतीय डिपोर्ट किए गए, विदेश मंत्री ने इसकी भी जानकारी दी.

एस जयशंकर ने कहा, अमेरिका की ओर निर्वासन की प्रक्रिया और क्रियान्वयन आव्रजन तथा सीमा शुल्क प्रवर्तन द्वारा किया जाता है. यह 2012 से ही प्रभावी है. ICE (Immigration and Customs Enforcement) द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले विमानों द्वारा निर्वासन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया में प्रतिबंधों के उपयोग का प्रावधान है. उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं और बच्चों को प्रतिबंधित नहीं किया गया था.

विदेश मंत्री ने कहा, भारतीय प्रवासी अमानवीय हालात में फंसे थे. अवैध रूप में रह रहे लोगों को वापस स्वदेश भेजा जाता है. हमारे कई नागरिक गलत तरीके से अमेरिका पहुंचे थे. अवैध प्रवासियों को वापस लाना ही था. उन्हें पहले बार नहीं लाया गया है.

उन्होंने आगे कहा कि यह सभी देशों का दायित्व है कि यदि उनके नागरिक विदेश में अवैध रूप से रहते हुए पाए जाते हैं तो उन्हें वापस बुला लें. एस जयशंकर ने कहा, हम अमेरिकी सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वापस लौटने वाले निर्वासितों के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार न हो.

विदेश मंत्री ने ये भी बताया कि किस साल में कितने भारतीय डिपोर्ट किए गए…

  • 2009: 734
  • 2010: 799
  • 2011: 597
  • 2012: 530
  • 2013: 550
  • 2014: 591
  • 2015: 708
  • 2016: 1303
  • 2017: 1,024
  • 2018: 1,180
  • 2019: 2,042
  • 2020: 1,889
  • 2021: 805
  • 2022: 862
  • 2023: 670
  • 2024: 1,368
  • 2025: 104

विपक्ष ने क्या कहा?

आप के सांसद संजय सिंह ने कहा, पीएम अमेरिका से दोस्ती का बखान करते हैं. हाथ में हथकडी-पैरों में बेड़ी…अमानवीय तरीके से लाया गया और हरियाणा की कैदी वैन में लाया गया. छोटे-छोटे देश अपना जहाज भेज कर अपने लोगों को ला रहे हैं. आपकी धरती पर अमेरिका का सेना का जहाज आ गया. एक टॉयलेट में 104 लोग लाए गए.

वहीं, आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा, क्या भारत सरकार को अमेरिका सरकार ने पहले बताया कि हम ये प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं. ये हमारे नागरिक हैं. क्या भारत सरकार इस इनह्यूमैनिटी को अमेरिका के आगे उठाएगी.

Related Articles

Back to top button