ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

इंदौर-हरदा हाईवे से सीधे जुडेंगे 16 गांव, 8 लेन में बन रही सड़क का 50% काम हुआ पूरा

इंदौर। इंदौर-हरदा राजमार्ग का काम खत्म करने के लिए नई डेडलाइन जारी की गई है। इसके तहत दिसंबर तक एजेंसी को निर्माण कार्य पूरा करना होगा। समीक्षा करने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय अधिकारी एसके सिंह ने यह निर्देश दिए हैं।

आठ लेन में बनने वाले इस राजमार्ग का 50 फीसद काम पूरा हो चुका है। अधिकारियों के मुताबिक राजमार्ग बनने से 16 गांवों को फायदा मिलेगा। सड़क किनारों की बजाए डिवाइडर के बीच खाली जमीन पर पौधे रोपेंगे, क्योंकि किनारों के आसपास गांवों के विस्तार के लिए जमीन छोड़ गई है।

कनाड़िया से लेकर राघवगढ़ तक इंदौर-हरदा राजमार्ग का नया हिस्सा बनाया जा रहा है। 27 किमी की इस सड़क से इंदौर से लगे गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जिसमें कनाड़िया, खुडैल, काजी पलासिया सहित अन्य गांव शामिल हैं।

राजमार्ग में दुपहिया-कार सहित भारी वाहनों को ध्यान में रखकर सड़क बनाई जा रही है, जिसमें दो-दो सर्विस लेन और चार लेन मुख्य सड़क रहेगी। अभी तक आधा काम हुआ है। सर्विस लेन का काम अभी धीमा चल रहा है।

एनएचएआई के अधिकारियों ने जून तक 85-90 फीसद जून तक काम पूरा करने की समयावधि रखी है। शेष दस फीसद कार्य और पौधारोपण काम के लिए दिसंबर तक का समय है।

हर महीने होगी समीक्षा

राजमार्ग पर रोजाना बीस से पच्चीस हजार वाहन निकलेंगे। इसके लिए इंदौर-हरदा राजमार्ग के निर्माण कार्यों की समीक्षा हर महीने होगी। अधिकारियों को निरीक्षण कर रिपोर्ट एनएचएआई के क्षेत्रीय कार्यालय को भेजनी होगी।

Related Articles

Back to top button