ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
बिहारलाइफ स्टाइल

40 की साल की उम्र में महिलाएं जरूर करें ये 3 योगाभ्यास, तनाव भी होगा कम

उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कई तरह के बदलाव होने लगते हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि 30 की उम्र के बाद बोन डेंसिटी कम होने लगती है. ऐसे में खासकर, महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना चाहिए. 40 की उम्र में आते-आतेजोड़ों में अकड़न, मांसपेशियों में कमजोरी और मानसिक थकान जैसी समस्याएं आम होती हैं. इन समस्याओं से निपटने के लिए योग एक बेहतरीन तरीका है.

योगासन शरीर का लचीलापन बढ़ाने, मानसिक शांति पाने और हेल्दी रखने के लिए सहायक होते हैं. ऐसे में आइए जानते कि 40 साल की उम्र में महिलाओं को कौन-कौन से योगाभ्यास करने चाहिए. वहीं, योगाभ्यास स्ट्रेस को मैनेज करने में भी फायदेमंद है.

ताड़ासन

ताड़ासन पूरे शरीर को खींचने और मजबूत करने के लिए बेहतरीन है. इसके नियमित अभ्यास से शरीर में लचीलापन बढ़ता है और शरीर के ऊपरी हिस्से को ताकत भी मिलती है. ताड़ासन रीढ़ की हड्डी को सीधा करता है और पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है. इसे करने के लिए-

  • सीधे खड़े हो जाएं और पैरों को थोड़ा अलग रखें
  • अब दोनों हाथों को ऊपर की ओर खींचें और उंगलियों को एक-दूसरे से जोड़ते हुए शरीर को खींचे
  • सिर और गर्दन को सीधा रखें और ध्यान रखें कि आपकी पीठ सीधी रहे।
  • 20-30 सेकंड तक इस स्थिति में बने रहें और फिर धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौटें

वृक्षासन

यह शारीरिक और मानसिक संतुलन में सुधार लाता है और एकाग्रता को बढ़ाता है. यह कमर, जांघ और कूल्हे की मांसपेशियों को मजबूत करता है.

  • सीधे खड़े हो जाएं और एक पैर को घुटने से मोड़कर दूसरे पैर के जांघ पर रखें
  • दोनों हाथों को ऊपर की ओर मिलाकर प्रार्थना की मुद्रा में रखें
  • ध्यान केंद्रित करें और 20-30 सेकंड तक इस स्थिति में बने रहें

भुजंगासन

भुजंगासन रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने और पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है. यह विशेष रूप से पीठ दर्द के लिए फायदेमंद है. यह पेट की मांसपेशियों को टोन करता है और शरीर में ऊर्जा का संचार बढ़ाता है. यह तनाव कम करने में फायदेमंद है.

  • पेट के बल लेट जाएं और पैरों को आपस में सटाकर रखें
  • दोनों हाथों को कंधों के नीचे रखें और धीरे-धीरे धड़ को ऊपर की ओर उठाएं
  • सिर को सीधा रखते हुए, छाती और पेट को ऊपर की ओर उठाने की कोशिश करें
  • 15-20 सेकंड तक इस स्थिति में बने रहें और फिर सामान्य स्थिति में लौटें

Related Articles

Back to top button