ब्रेकिंग
Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता... Dhanbad Water Crisis: धनबाद के बलियापुर में जल संकट गहराया; 12 पंचायतों के 27 गांवों में एक महीने से... Tonk Road Accident News: टोंक हाईवे पर डंपर में घुसी 200 की स्पीड से दौड़ती कार; फेसबुक लाइव पर दिख ... Madhya Pradesh Crime News: फर्जी दस्तावेज से हासिल की मध्य प्रदेश पुलिस में SI की नौकरी, 28 साल बाद ... Indore Crime News: इंदौर के राऊ में 27 लाख की चोरी का खुलासा; सांवरिया सेठ के दर्शन करने पहुंचे ड्रा...
मनोरंजन

अमिताभ के कलेक्शन में शामिल हुई एक विटेंज कार, 50 के दशक की हैं ये यलो फोर्ड गाड़ी

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के पास कारों का ढेरों कलेक्शन है लेकिन अब उनके कलेक्शन में एक विंटेज कार शामिल हो गई है। एक्टर ने अपने घर के बाहर खड़ी एक यलो कलर की सुंदर विंटेज कार की तस्वीर शेयर की हैं। एक्टर ने इसे ‘समय से परे’ कहा हैं। उनके इस पोस्ट से यह पुष्टि नहीं हुई एक्टर ने खुद के लिए कार खरीदी है या सिर्फ इसकी प्रशंसा कर रहे हैं।

अमिताभ ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ‘ऐसा समय होता है जब नि:शब्द होते हैं .. अभी मेरे साथ ऐसा ही है.. व्यक्त करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन कुछ भी नहीं निकलता है … गुजरे समय की कहानी .. समय से परे एक भाव।’आगे उन्होंने कहा कि वह सोमवार को फैन्स को कार के बारे में अधिक बताएंगे।’काफी स्पष्ट रूप से कहानी के पीछे एक कहानी है .. और यह नैरेशन में होगा जब बात करना बंद हो जाता है और सितारे खुले, खाली हाथ सुनते हैं .. 1950 के दशक की शुरुआत की एक कहानी…।’कार एक चमकदार पीली फोर्ड परफेक्ट है। इसका प्रोडक्शन 1938 और 1961 के बीच हुआ था। यह यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, यूएस, न्यूजीलैंड, अर्जेंटीना और कनाडा में बेची गई थी।

काम की बात करें तो अमिताभ इन दिनों अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट है। इसके अलावा ‘गुलाबो सीताबो’,’चेहर’ और ‘झुंड’में भी काम करते नजर आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button