ब्रेकिंग
MP Medical College Update: मध्य प्रदेश में खुलेंगे 6 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 2028 तक 7450 पहुंच जाएं... Bhind Crime News: भिंड में दूल्हा बनने से पहले गिरफ्तार हुआ 37 लाख की चोरी का इनामी आरोपी बलदेव गोले Supreme Court AI Draft 2026: अदालतों में AI के इस्तेमाल के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया ड्राफ्ट; 2... TMC Crisis 2026: ममता बनर्जी की TMC में सबसे बड़ी बगावत; 58 विधायकों के साथ ऋतब्रत बनर्जी ने ठोका 'अ... Ghaziabad Hotel Death: गाजियाबाद के 'अंश होटल' में फंदे से लटकी मिली युवती की लाश; प्रेमी को पुलिस न... Lords Test: 27 महीने बाद लौटे ऑली रोबिन्सन का महा-कमबैक; पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया तहलका Karuppu Box Office Collection: 300 करोड़ के क्लब से चंद कदम दूर सूर्या की 'करुप्पु'; अकेले तमिलनाडु ... Russia-Ukraine War: जेलेंस्की ने पुतिन को लिखा खुला पत्र, 'बहुत हुआ युद्ध, स्विट्जरलैंड या तुर्किये ... RBI MPC Meeting 2026: आरबीआई ने घटाया GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 में 6.9% की जगह 6.6% की रफ्तार से बढ... Adhik Maas Kala Ashtami 2026: 3 साल बाद आया अधिक मास कालाष्टमी का महासंयोग; 8 जून को भूलकर भी न करें...
देश

उनके लिए सभी सांसद सीट छोड़ सकते हैं… केजरीवाल के राज्यसभा जाने की चर्चा पर संजीव अरोड़ा

आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल को पंजाब से राज्यसभा भेजे जाने के मामले पर पहली बार राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा का बयान सामने आया है.  पिछले कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि जरीवाल संजीव अरोड़ा की सीट से राज्यसभा जा सकते हैं.

दरअसल संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है, ऐसे में कयास लग रहे हैं कि अगर वो चुनाव जीत जाते हैं तो अपनी राज्यसभा सीट से इस्तीफा देंगे. इसके बाद यहां से अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं.

‘उपचुनाव जीतने के वाद लेंगे फैसला’

इस मामले पर संजीव अरोड़ा ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वो फैसला लेंगे कि राज्यसभा सीट को छोड़ दिया जाए या नहीं. उन्होंने कहा कि अगर वो जीत उपचुनाव जीत जाते हैं तो ऐसे में अगले 14 दिन के अंदर जीतने पर वो अपना फैसला लेंगे. अरोड़ा ने कहा कि अभी पार्टी की ओर से उन्हें पंजाब कैबिनेट में मिनिस्ट्री दिए जाने का कोई संकेत नहीं दिया गया है. उन्हें सिर्फ उपचुनाव लड़ने की जिम्मेदारी दी गई है.

‘केजरीवाल के लिए सभी सांसद सीट छोड़ सकते हैं’

अरोड़ा ने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल को संसद में जाना है तो पार्टी के सभी 7 सांसद लोकसभा और राज्यसभा में तैयार हैं, जो कि अपनी सीट अरविंद केजरीवाल के लिए छोड़ सकते हैं और अपनी इस्तीफा दे सकते हैं. सांसद ने कहा कि अगर उन्हें विधानसभा भेजे जाने की तैयारी ना भी होती तो भी वो अपनी सीट केजरीवाल के लिए छोड़ देते. उन्होंने कहा कि पंजाब में उन्हें एक नई जिम्मेदारी दी गई है उसके लिए वो पूरी तरह से तैयार हैं.

उपचुनाव के लिए AAP ने बनाया संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार

दरअसल लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया है. ये सीट आप विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद खाली हुई है. संजीव अरोड़ा को विधानसभा चुनाव में उतारे जाने के बाद पंजाब में एक राज्यसभा सीट खाली हो जाएगी.

अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा जाने के कयास

ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि संजीव अरोड़ा की जगह खाली होने वाली राज्यसभा सीट से अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं. वहीं कांग्रेस-बीजेपी इसे केजरीवाल को राज्यसभा भेजे जाने का रास्ता बता रहे हैं. पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया था कि केजरीवाल पंजाब के रास्ते राज्यसभा जा सकते हैं. कहा जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में हारने के बाद पंजाब की कमान अपने हाथों में लेना चाहते हैं.

Related Articles

Back to top button