ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

कोरोना वायरस: भारत में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 73 हुई, सरकार बोली- हम अलर्ट

नई दिल्ली: दुनियाभर में दहशत फैलाने वाला कोरोना वायरस धीरे-धीरे भारत में भी पैर पसार रहा है। भारत में कोरोना वायरस के 13 नए मामले सामने आने के बाद इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 13 नए मामलों में से 9 मामले महाराष्ट्र से जबकि एक-एक मामला दिल्ली, लद्दाख और उत्तर प्रदेश से सामने आया है। वहीं एक विदेशी नागरिक भी इससे संक्रमित पाया गया है। डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि हम हर हालात पर नजर बनाएं हुए हैं और पूरी तरह से सतर्क हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को सभी तरह से जागरुक किया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री ने लोकसभा में राज्यवार आंकड़े बताते हुए कहा कि दिल्ली में गुरुवार तक कोरोना वायरस के छह मामले सामने आ चुके हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में 10 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। कर्नाटक में चार, महाराष्ट्र में 11 और लद्दाख में तीन मामले सामने आ चुके हैं। मंत्रालय ने कहा कि राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में एक-एक मामला सामने आया है। केरल में अब तक कोरोना वायरस के 17 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें वे तीन लोग भी शामिल हैं जिन्हें पिछले महीने इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी। मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित 73 में लोगों में 16 इतालवी नागरिक और एक विदेशी नागरिक है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने बताया कि केंद्र सरकार लगातार हर राज्य सरकार से संपर्क में है और हर रोज डिटेल रिपोर्ट साझा की जा रही है, इसके अलावा भारत सरकार की तरफ से विदेश से भारतीयों को लाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। लोकसभा में जानकारी देते हुए डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि हम विदेश से आए लोगों की निगरानी कर रहे हैं। स्क्रीनिंग में किसी तरह की कोई भी दिक्कत नहीं है। उन्होंने बताया कि पहले 17 जनवरी को दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु-कोच्चि जैसे एयरपोर्ट में स्क्रीनिंग शुरू हुई थी लेकिन अब 30 एयरपोर्ट पर जांच हो रही है।

Related Articles

Back to top button