ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
टेक्नोलॉजी

Vivo T4x 5G हुआ 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, इस सस्ते फोन में मिलेगी 16GB रैम!

वीवो ने भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए नया बजट स्मार्टफोन Vivo T4x 5G को लॉन्च कर दिया है. ये फोन पिछले साल लॉन्च हुए वीवो टी3एक्स 5जी फोन का ही अपग्रेड करना होगा, अहम खासियतों की बात करें तो ये फोन 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 8 जीबी वर्चुअल रैम, मीडियाटेक प्रोसेसर और 6500 एमएएच की दमदार बैटरी के साथ आता है. आइए आपको इस लेटेस्ट वीवो फोन की कीमत, सेल डेट और फोन में मिलने वाले फीचर्स के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

Vivo T4x 5G Specifications

  • डिस्प्ले: इस वीवो फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.7 इंच फुल एचडी प्लस स्क्रीन दी गई है जो 1050 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है.
  • प्रोसेसर: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर दिया गया है. इस फोन ने 7,28,000 लाख से ज्यादा एंटूटू स्कोर किया है. AnTuTu Score एक तरह का बेंचमार्क स्कोर है जो किसी भी फोन की ओवरऑल परफॉर्मेंस को दर्शाता है. फोन की टेस्टिंग करने के बाद उसे नंबर दिया जाता है और जितना ज्यादा नंबर होगा यानी फोन उतना ही ज्यादा तेज है.
  • बैटरी क्षमता: इस लेटेस्ट वीवो फोन में 6500 एमएएच की दमदार बैटरी जान फूंकने के लिए दी गई है जो 44 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि ये फोन वीडियो प्लेबैक पर 40 घंटे तक साथ देता है.
  • कैमरा सेटअप: फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, साथ में 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा दिया गया है. फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया गया है.

Vivo T4x 5G Price in India

वीवो ब्रैंड के इस लेटेस्ट 5जी स्मार्टफोन के 6 जीबी/128 जीबी वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपए, 8 जीबी/128 जीबी वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपए और 8 जीबी/256 जीबी वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए है. 8 जीबी वर्चुअल रैम की मदद से रैम को बढ़ाया जा सकता है, इसका मतलब 8 जीबी वाले वेरिएंट में 8 जीबी वर्चुअल रैम की मदद से रैम को 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.

इस फोन की बिक्री 12 मार्च से वीवो की ऑफिशियल साइट के अलावा ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर शुरू होगी और 12 मार्च को इस फोन को आप 12,999 रुपए में खरीद पाएंगे लेकिन ये ऑफर केवल एक दिन के लिए ही है. डिस्काउंट का फायदा एचडीएफसी, एक्सिस और SBI बैंक कार्ड्स के साथ मिलेगा.

Related Articles

Back to top button