ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
देश

बब्बर खालसा का आतंकवादी IGI एयरपोर्ट से अरेस्ट, PAK आतंकी रिन्दा-पासिया से है कनेक्शन

पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल आतंकी संगठन से जुड़े एक और संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया. संदिग्ध आतंकी सचिनदीप सिंह जोकि अजनाला का रहने वाला है, की गिरफ्तारी IGI एयरपोर्ट से की गई. आतंकी थाईलैंड भागने की फिराक में था, उससे पहले वो पंजाब पुलिस के शिकंजे में आ गया.

सचिन दीपसिंह बब्बर खालसा आतंकियों को न सिर्फ फंडिंग कर रहा था, बल्कि लॉजिस्टिक और छुपने की जगह भी मुहैया करवा रहा था. ये पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह रिन्दा और हैप्पी पासिया का करीबी है और उन्ही के इशारे पर BKI का नया मोड्यूल खड़ा कर रहा था.

टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम

इससे पहले शुक्रवार को जालंधर में पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल आतंकी संगठन से जुड़ी एक बड़ी टारगेट किलिंग की साजिश को नाकाम किया था. पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी. उनके पास से गोला-बारूद के साथ चार अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए गए थे.

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान सुखजीत सिंह उर्फ ​​सुखा, जगरूप सिंह उर्फ ​​जग्गा और नवप्रीत सिंह उर्फ ​​नव के रूप में हुई थी. प्रारंभिक जांच के अनुसार, इस मॉड्यूल को अमेरिका स्थित गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी नवाशहरिया द्वारा संचालित किया जा रहा था, जो पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा का करीबी सहयोगी है. उसका सहयोगी लाडी बकापुरिया, जो वर्तमान में ग्रीस में रहता है, भी इस योजना का हिस्सा था.

हथियारों के साथ गिरफ्तार हुए थे आतंकी

अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और अतिरिक्त कनेक्शनों को उजागर करने के लिए आगे की जांच चल रही है. जब्त किए गए हथियारों में एक ग्लॉक 9 मिमी पिस्तौल जिसमें एक मैगजीन और छह कारतूस हैं, एक पीएक्स5 स्टॉर्म बेरेटा 30 बोर पिस्तौल जिसमें एक मैगजीन और चार गोलियां हैं, और दो देसी पिस्तौल जिसमें मैगजीन और कारतूस हैं.

बता दें कि दो हफ्ते पहले भी पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था. पंजाब पुलिस ने आतंकी सचिनदीप के खिलाफ LOC जारी की हुई थी, जिसके जरिए थाइलैंड फरार होने की कोशिश करते हुए दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से पकड़ा गया.

सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ के बाद शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट से आतंकी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को अंदेशा है कि पूछताछ से और भी कई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है.

Related Articles

Back to top button