ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
मध्यप्रदेश

सीधी हादसे पर CM मोहन ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए किया आर्थिक मदद का ऐलान

भोपाल : मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हुए दर्दनाक हादसे पर  मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने हादसे के में जान गंवाने वाले 8 मृतकों के परिजनों और घायलों के बेहतर इलाज के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटना में मरने वालों के परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दो-दो लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत करने के निर्देश दिए गए हैं।”

एक्स पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा- सीधी जिले अंतर्गत उपनी गांव के समीप देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में मैहर माता के दर्शन करने जा रहे यात्री वाहन और ट्रक की भयानक टक्कर में आठ यात्रियों की असामयिक दर्दनाक मृत्यु का अत्यंत ही दुःखद समाचार मिला है। मेरी गहरी शोक संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

देर रात जिला एवं पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय नागरिकों की मदद से घायलों के इलाज का इंतजाम किया, साथ ही गंभीर घायल यात्रियों को रीवा रेफर किया गया है।

सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से ₹2-2 लाख की आर्थिक सहायता राशि, गंभीर घायलों को ₹1-1 लाख एवं सामान्य घायलों को ₹50-50 हजार की राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं। भगवान महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति दें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।

ऐसे हुआ हादसा…

बता दें कि सीधी के कोतवाली थाना अंतर्गत जीप और टैंकर में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में आठ लोगों की इस हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है, 13 लोग घायल हैं जिनमें से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं, घायलों में 6 बच्चे भी हैं। गंभीर घायलों को तत्काल रीवा मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।  बताया जा रहा है कि जीप में 21 लोग सवार थे। सभी लोग मटिहानी से मुंडन संस्कार के लिए निकले थे। इस भीषण दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Articles

Back to top button