ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान
पंजाब

बेखौफ चोरों का आतंक, शहर में एक विशाल मंदिर को बनाया निशाना

गुरदासपुर: स्थानिय रूलिया राम कालोनी में एक घर बने एक विशाल मंदिर को निशाना बना कर मंदिर से हिन्दू देवी देवताओं की पीतल की 8 मूर्तियां, 30 हजार रुपए नकद, पीतल व स्टील के बर्तन, डी.वी.आर. तथा अन्य समान चोरी कर लिया। इस संबंधी जानकारी देते हुए मंदीप कुमार पुत्र राज पाल निवासी गुरदासपुर ने बताया कि वह रूलिया राम कालोनी में एक किराए के घर में रह रहे हैं तथा उन्होने घर में ही एक बढ़िया मंदिर बनाया हुआ है। इस मंदिर का सेवादार चंदन पुत्र माधव निवासी रूलिया राम कालोनी ने गत रात मंदिर को ताला लगा कर अपने घर चला गया। जब आज सुबह जब मंदिर सेवादार आया तो उसने देखा कि मकान की छत से नीचे आने के लिए बनाए रास्ते का ताला टूटा हुआ था।

मंदिर की जांच करने पर पाया कि मंदिर में रखी पीतल की हिन्दू देवी देवताओं की 8 मूर्तियां, मंदिर में रखी गोलक से लगभग 30 हजार रुपये नकद, पीतल के बर्तन,सी.सी.टी.वी. का डी.वी.आर. चोरी हो चुका है। जबकि शौचालयों में लगा समान भी चोर वहां से चोरी कर ले गए थे। इस संबंधी सिटी पुलिस गुरदासपुर के इंचार्ज इन्सपैक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि इस संबंधी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button