ब्रेकिंग
Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़... राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव परिणाम घोषित: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, अध्यक्ष बनन...
मध्यप्रदेश

ग्वालियर में दूषित पानी पीने से आधा दर्जन से ज्यादा गायों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

ग्वालियर: ग्वालियर में दूषित पानी पीने से आधा दर्जन से अधिक गायों की मौत हो गई। गायों की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और नगर निगम की टीम ने गायों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने नजदीक के एक मोटर वर्कशॉप से छोड़े गए दूषित पानी पीने से गायों की मौत की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। डबरा हाईवे बरेठा रोड पर तिघरा थाना क्षेत्र का रहने वाला किसान बंटी गुर्जर अपनी गायों का झुंड चराने निकला था। जहां टाटा मोटर के वर्कशॉप के पास गड्ढे में भर पानी उसकी गायों ने पिया, जिसके बाद कुछ दूर आगे चलने पर एक के बाद एक गाय बेहोश होकर नीचे गिर गई और 7 गायों की दर्दनाक मौत हो गई।

एक साथ 7 गायों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस और नगर निगम को  मामले की सूचना दी। हालांकि नगर निगम और पुलिस की टीम के पहुंचने से पहले 25 में से 7 गायों की मौत हो चुकी थी। जबकि एक गाय की हालत गंभीर बनी हुई थी, आनन-फानन में गंभीर गाय को इलाज के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया। वही मृत गायों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस ने पूरे घटनाक्रम को विवेचना में ले लिया है। फिलहाल थाना महाराजपुर पुलिस को गायों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button