ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
देश

सुहागरात पर दूल्हे ने दुल्हन को खिलाईं नींद की गोलियां, रोज करता था यही काम, फिर एक दिन…

आपने आज तक लुटेरी दुल्हन के किस्से तो बहुत सुने होंगे जहां लड़की पैसे के लिए अमीर दूल्हा देखकर शादी करती है. उसके बाद मौका देखकर घर के जेवर, रुपए आदि लेकर फरार हो जाती है. हालांकि आज हम आपको सुनाते है कानपुर के लुटेरे दूल्हे की कहानी. दूल्हे ने पहले महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया, उसके बाद शादी की और फिर मौका देखकर जेवर, रुपए सब लेकर फरार हो गया. ऐसे में अब महिला ने थाने में मुकदमा दर्ज कराके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है.

कानपुर के रेल बाजार क्षेत्र में बुशरा इरफान अंसारी रहती है. साल 2023 में बुशरा की मुलाकात चकेरी निवासी नायब अली से हुई. उसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातें होने लगी और नायब अली ने बुशरा को पूरी तरह अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. इसके बाद नायब अली ने बुशरा को अपने परिजनों से मिलवाया जहां नायब के पिता ने कहा कि उनके पास शादी के पैसे नहीं है अगर तुम अपने पिता से पांच लाख रुपए लेकर आ जाओ तो तुम दोनों की शादी करवा देंगे.

अगस्त 2024 में की थी कोर्ट मैरिज

बुशरा ने अपने घर से पांच लाख रुपए उठाए और नायब अली को दे दिए. इसके बाद भी नायब ने निकाह नहीं किया तो उसने दबाव बनाया और अगस्त 2024 में नायब अली ने बुशरा के साथ कोर्ट मैरिज कर ली. इसके बाद दोनों किराए के मकान में साथ रहने लगे. बुशरा का आरोप है कि इसके बाद नायब उसको नींद की गोलियां खिलाने लगा और उसके जेवर और फोन भी ले लिए.

चकेरी थाने में दर्ज कराया मुकदमा

बुशरा ने बताया कि वापस मांगने पर नायब अली ने पीड़िता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की और उसके बाद चला गया फिर वापस नहीं आया. इसके बाद बुशरा ने थाने का रुख किया और चकेरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है. जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button