ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
मध्यप्रदेश

दो बार लेबर पैन, नर्स ने अस्पताल में नहीं किया भर्ती… फिर रास्ते में हुई डिलीवरी, जन्म लेते ही नवजात की मौत

मध्य प्रदेश के रतलाम में एक नवजात शिशु की जन्म लेते ही मौत हो गई. दरअसल, एक गर्भवती महिला को लेबर पैन के वक्त दो बार अस्पताल से लौटा दिया गया, जिसकी डिलीवरी के बाद उसके नवजात शिशु की मौत हो गई. अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी शुक्रवार को दी. उन्होंने बताया कि यह घटना 23 और 24 मार्च की रात सैलाना कस्बे से सामने आई, जहां तीसरी बार महिला को अस्पताल ले जाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

सैलाना के उपमंडल मजिस्ट्रेट मनीष जैन ने बताया कि 23 मार्च को सुबह 9 बजे सैलाना के कालिका माता मंदिर रोड के रहने वाले कृष्ण ग्वाला अपनी पत्नी नीतू को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां नर्स चेतना चारेल ने उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया कि डिलीवरी दो-तीन दिन बाद होगी. रात एक बजे महिला को फिर से लेबर पैन (labor pain) हुआ. इसके बाद कृष्णा फिर से पत्नी को अस्पताल लेकर गया.

दूसरी बार भी भर्ती से किया मना

कृष्णा ने शिकायत करते हुए बताया कि दूसरी बार भी नर्स गायत्री पाटीदार ने जांच के बाद नीतू को यह कहते हुए भर्ती करने से इनकार कर दिया कि डिलीवरी 15 घंटे बाद होगी. इसके बाद फिर से पति-पत्नी अपने घर लौट आए, जब महिला को तीसरी बार लेबर पैन हुआ तो उसका पति उसे फिर से हाथ गाड़ी से अस्पताल ले जा रहा था. तभी रास्ते में सुबह तीन बजे उसकी डिलीवरी हो गई, लेकिन नवजात शिशु की मौत हो गई. इस दौरान उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें में वह अपनी पत्नी को ले जाते हुए नजर आ रहे हैं.

एक नर्स को किया सस्पेंड

मजिस्ट्रेट मनीष जैन ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि कृष्ण ग्वाला ने बच्चे की मौत के लिए हॉस्पिटल मैनेजमेंट को जिम्मेदार ठहराया है और कार्रवाई की मांग की है. इस घटना की गहन जांच की जाएगी. उन्होंने बताया कि नर्सिंग ऑफिसर चेतना चारेल को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि NHM की संविदा नर्सिंग ऑफिसर गायत्री पाटीदार की सर्विस भी खत्म कर दी गई हैं.

Related Articles

Back to top button