Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

रायपुर महापौर पर नेता प्रतिपक्ष का हमला, कहा- एकला चलो की नीति ने शहर का कबाड़ कर दिया

रायपुर। रायपुर नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने महापौर एजाज ढेबर पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि महापौर की एकला चलो की नीति, अनिश्चित कार्यप्रणाली,तानाशाही और सत्ता के घमंड ने दो साल वर्ष के भीतर रायपुर नगर निगम का बुरा हाल कर दिया है। जनता की मूलभूत समस्या के समाधान से लेकर शहर के विकास तक, पिछले दो साल में उपलब्धि के नाम पर बताने के लिए इस निगम सरकार के पास कुछ भी नहीं है। आंकड़ों की बाजीगरी में शहर को उलझा कर स्वच्छता रैंकिंग में नंबर एक बनाने का सपना दिखाने वाले महापौर आम जनता को मच्छर और धूल से मुक्त नहीं करा पा रहे है।
नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने बताया कि शहर में सुंदरीकरण की आड़ में अवैध निर्माण से जनता परेशान है।कोरोना महामारी से संभलने की कोशिश कर रही जनता को संपत्ति कर में चक्रवृद्धि ब्याज रोपित कर उल्टे उनकी परेशानी बढ़ा रही है। कोरोना महामारी के संभावित खतरे की पूर्व सूचना मिलने के बावजूद स्वास्थ्य के लिए स्थायी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के बजाय अस्थायी व्यवस्था कर जनता के लाखों रुपए बर्बाद किए जा रहे हैं।
पार्षद निधि जोनों तक नहीं पहुंच पा रही है। बूढ़ा तालाब में सात करोड़ के फव्वारे जो अभी तक चालू नहीं हुए लगाकर बड़ा भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जनता को विश्वास में लिए बिना मनमाने ढंग से यूजर चार्ज वसूलना जनता के जेब ने डाके के ही समान है। भाठागांव बस टर्मिनल, शास्त्री बाजार, रजिस्ट्री आफिस, कलेक्टोरेट सहित शहर में स्थित सारे बड़े फल और सब्जी मार्केट में अवैध लोगों को प्रश्रय देकर उगाही का अड्डा बना दिया गया है।
संशय में गोलबाजार के व्यापारी
मीनल चौबे ने कहा कि शहर के हृदय स्थल गोलबाजार में जिन व्यापारियों की सुविधा के लिए व्यवस्था बनाने का ढिंढोरा पीटा जा रहा है,आज वही व्यापारी विभिन्न मुद्दों को लेकर संशय में हैं।आज तक उन्हें ना तो योजना का कोई प्रपत्र दिया गया ना कोई जानकारी दी गई है। उल्टे उन्हें
अनाप-शनाप डेवलपमेंट चार्ज वसूलने का आदेश थमा दिया गया है जिससे व्यापारी वर्ग में भय का वातावरण व्याप्त है।
हद तो तब हो जा रही है जब सेवानिवृत्त के बाद भी नगर निगम के सैकड़ों कर्मचारी ग्रेच्युटी और पेंशन की राशि के लिए भटक रहे हैं और उनका परिवार परेशान हो रहा है। इन अव्यवस्थाओं के लिए महापौर को दोषी मानते हुए शहर की व्यवस्था न संभाल पाने के कारण भाजपा पार्षद दल ने नैतिकता के नाते इस्तीफा देने की मांग की है।
रायपुर शहर का विकास होते देखना विपक्ष को पसंद नहीं है। हम तो हमेशा दलगत राजनीति से उपर उठकर काम करने की बात करते है, लेकिन भाजपा को हर विषय में केवल राजनीति ही करना आता है। नेता प्रतिपक्ष जी का मैं सम्मान करता हूं और निवेदन करता हूं कि शहर के विकास में हमारा सहयोग दे। -एजाज ढेबर, महापौर-रायपुर नगर निगम

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें