ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
देश

MBA करने वाले व्यक्ति को रेलवे में मिली खलासी की नौकरी: लोकसभा सदस्य

नई दिल्ली: द्रमुक सांसद ए राजा ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि देश में बेरोजगारी की स्थिति यह है कि एमबीए डिग्रीधारी युवक को रेलवे में खलासी और एमएससी(गणित) की पढ़ाई करने वाले छात्र को मद्रास नगर निगम में सफाईकर्मी की नौकरी करनी पड़ रही है। ऐसे में सरकार को रोजगार बढ़ाने के लिए प्रयास करने चाहिए। सदन में देश में पंजीकृत बेरोजगार व्यक्तियों की संख्या में वृद्धि से जुड़ा पूरक प्रश्न पूछने के दौरान राजा ने कहा कि बेरोजगारी की स्थिति यह है कि एमएसी (गणित) की पढ़ाई करने वाले एक छात्र को मद्रास नगर निगम में सफाईकर्मी की नौकरी करनी पड़ी।

उन्होंने कहा कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग और एमबीए डिग्रीधारी व्यक्ति को रेलवे में खलासी के तौर पर काम करना पड़ रहा है। इस पर श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि इस सरकार में लोगों को बड़े पैमाने पर रोजगार मिला है और इसके साथ ही यह सरकार लोगों को रोजगार देने के लायक बनाने की दिशा में काम कर रही है। पूरक प्रश्न पूछते हुए अदूर प्रकाश ने सरकार से बेरोजगारी की स्थिति पर श्वेत पत्र लाने की मांग की। इसके जवाब में गंगवार ने कहा कि सदस्य बेरोजगारी को लेकर जो आंकड़े चाहते हैं वो उन्हें उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button