ब्रेकिंग
“मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो...
मध्यप्रदेश

हफ्ता क्यों नहीं दिया? ASI ने ट्रक चालक को डंडे से पीटा, Video वायरल होने पर SP ने किया सस्पेंड

वैसे तो बिहार पुलिस आमजन से मित्र भाव रखने का दावा करती है. सभी थानों के बाहर इस तरह के श्लोगन भी लिखे हैं, लेकिन यह श्लोगन व्यवहार में नहीं है. बिहार के ही कैमूर में पुलिस का असली चेहरा देखने को मिला है. यहां एक एएसआई और दो होमगार्ड मिलकर वसूली कर रहे थे. एक ट्रक चालक ने पैसे देने से मना किया तो इन तीनों ने ना केवल बुरी तरह से पिटाई की, बल्कि डंडे के दम पर धकेलकर थाने में बंद कर दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

इस वीडियो से किरकिरी होने पर एक्शन में आए एसपी कैमूर ने एएसआई को सस्पेंड कर दिया है, वहीं दोनों होमगार्ड की सेवाएं खत्म करने के लिए डीएम को पत्र लिखा है. कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र में एनएच 19 पर समेकित चेक पोस्ट पर हुई यह घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक एएसआई रैंक का पुलिस कर्मी एक व्यक्ति का बाल पकड़ कर डंडे से पिटाई कर रहा है. बाद यह पुलिस कर्मी डंडे से धक्का देते हुए पुलिस जीप में धकेल देता है.

वायरल वीडियो में सामने आई पूरी कहानी

इस एएसआई की पहचान डायल 112 में तैनात प्रभात कुमार के रूप में हुई है. इसी वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि पीड़ित व्यक्ति ट्रक चालक है. पुलिसकर्मी चेकपोस्ट पर उगाही कर रहे थे, वहीं यह ट्रक चालक पैसा देने में आनाकानी कर रहा था. इसी बात पर भड़के एएसआई ने उसकी पिटाई शुरू कर दी. इसकी वजह से मौके पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. जाम में फंसे किसी वाहन में बैठे व्यक्ति ने ही अपने मोबाइल कैमरे से घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल दिया.

एसपी ने किया एएसआई को सस्पेंड

कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला के मुताबिक उन्हें आज सुबह ही इस वीडियो के वायरल होने की जानकारी मिली. उन्होंने खुद वीडियो देखा. यह वीडियो पुलिस की छवि के बिल्कुल खिलाफ है. ऐसे में उन्होंने तत्काल एक्शन लेते हुए एएसआई प्रभात कुमार को सस्पेंड करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. वहीं इस दौरान उनके साथ रहे दोनों होमगार्ड को कार्य मुक्त करते हुए उनकी सेवाएं खत्म करने के लिए डीएम को पत्र लिखा है. इस मामले की जांच एसडीपीओ मोहनिया से कराई जा रही है.

Related Articles

Back to top button