ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
छत्तीसगढ़

मुंबई में टेक्सटाइल और स्टील उद्योग के दिग्गजों से मिलेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 23 और 24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ को लेकर बड़ी हलचल देखने को मिलेगी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इन दो दिनों में कपड़ा और इस्पात उद्योग के दो प्रमुख राष्ट्रीय आयोजनों में भाग लेंगे, जहां वे छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति, निवेश की संभावनाओं और अधोसंरचना विकास के विजन को देशभर के उद्योगपतियों और नीति निर्माताओं के सामने रखेंगे। ये कार्यक्रम मुंबई के गोरेगांव स्थित बॉम्बे एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित किए जा रहे हैं।पहला दिन: टेक्सटाइल सेक्टर के निवेशकों से संवाद

मुख्यमंत्री 23 अप्रैल को CMAI Fab Show में हिस्सा लेंगे। यह देश के वस्त्र उद्योग का प्रतिष्ठित आयोजन है, जिसे क्लोदिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CMAI) द्वारा आयोजित किया जाता है। इस शो में वस्त्र निर्माण, निर्यात और ब्रांडिंग से जुड़े दिग्गज हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय इस मौके पर छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति में वस्त्र उद्योग के लिए उपलब्ध सुविधाओं और निवेश अवसरों की जानकारी देंगे। इस दौरान कुछ प्रमुख कंपनियों के साथ निवेश समझौते (MoUs) पर भी हस्ताक्षर होने की संभावना है।दूसरा दिन: प्रधानमंत्री की उपस्थिति में होगा मुख्यमंत्री का संबोधन

24 अप्रैल का दिन बेहद खास होगा, जब मुख्यमंत्री India Steel 2025 के उद्घाटन समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। इस मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री साय इस अवसर पर प्रधानमंत्री के समक्ष छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति और इस्पात उद्योग के लिए राज्य में उपलब्ध अधोसंरचना, और भविष्य की योजनाओं पर अपना उद्बोधन देंगे।

इसी दिन Chhattisgarh Roundtable Meeting का आयोजन भी होगा, जिसमें मुख्यमंत्री संभावित निवेशकों से सीधी बातचीत करेंगे। बैठक में इस्पात उद्योग के लिए तैयार किए जा रहे विशेष औद्योगिक क्लस्टर्स, लॉजिस्टिक सपोर्ट, सिंगल विंडो क्लीयरेंस और श्रमिक नीति जैसे विषयों पर चर्चा होगी।राज्य पवेलियन में दिखेगा नया छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय बॉम्बे एग्जिबिशन सेंटर में बने Chhattisgarh State Pavilion का भी भ्रमण करेंगे। इस पवेलियन में राज्य की औद्योगिक अधोसंरचना, निवेश अवसरों और नीतिगत सहयोग की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की जाएगी, जो निवेशकों को राज्य की ओर आकर्षित करेगी।

मुख्यमंत्री साय दोनों दिन– 23 और 24 अप्रैल को दोपहर लगभग 1 बजे – कार्यक्रम स्थल बॉम्बे एग्जिबिशन सेंटर में ही मीडियाकर्मियों से संवाद करेंगे। वे अपने दौरे के उद्देश्य, नई औद्योगिक नीति की खासियतें और निवेश को लेकर राज्य सरकार के प्रयासों पर पत्रकारों से बातचीत करेंगे और उनके प्रश्नों का उत्तर देंगे।

Related Articles

Back to top button