ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
टेक्नोलॉजी

किसने बनाया था पहला QR Code? UPI-Aadhaar और WhatsApp हर जगह होता है इस्तेमाल

UPI Payment से लेकर WhatsApp Web चलाने तक, हर जगह क्यूआर कोड का इस्तेमाल हो रहा है. क्यूआर कोड की एक खास बात ये है कि हर बार जब भी ये जेनरेट होता है, इसमें एक यूनिकनेस होती है क्योंकि हर कोड एक-दूसरे से अलग है. लेकिन क्या आप लोगों को पता है कि आखिर सभी कामों को आसान बनाने वाला ये क्यूआर कोड आखिर बनाया किसने? आज हम क्यूआर कोड के पीछे का दिलचस्प किस्सा आप लोगों को बताने वाले हैं.

किसने बनाया और कब बनाया क्यूआर कोड?

आज आप यूपीआई पेमेंट करना हो या फिर व्हाट्सऐप वेब चलाने के लिए क्यूआर कोड को स्कैन करना हो, इन सभी कामों को आसानी से पूरा करने वाले क्यूआर कोड टेक्नोलॉजी का आविष्कार लगभग 31 साल पहले हो गया था. QR Code में क्यूआर का फुल फॉर्म है Quick Response. इस कोड का आविष्कार सन् 1994 में जापानी इंजीनियर मासाहिरो हारा द्वारा किया गया और फिर टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन की सहायक कंपनी Denso Wave द्वारा इस कोड को डेवलप करने का काम पूरा हुआ.

कहां से क्यूआर कोड का आइडिया?

मासाहिरो हारा को क्यूआर कोड का आइडिया गो गेम को खेलते वक्त आया, जिन लोगों ने इस गेम को नहीं खेला है उन लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इस गेम में 19×19 के ग्रिड होते हैं जो काले और सफेद रंग में नजर आते हैं.

गेम खेलते वक्त उन्हें आइडिया आया कि क्यूआर कोड में कई जानकारियां रखी जा सकती हैं. आइडिया आने के बाद मासाहिरो हारा ने अपने इस आइडिया को रूप देने के लिए डेंसो वेब टीम के साथ हाथ मिलाया और ग्रिड प्रणाली को क्यूआर में तबदील करने का काम पूरा हुआ. शुरुआत में तो इसका इस्तेमाल ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पार्ट्स को लेबल करने के लिए करती थी, लेकिन अब क्यूआर कोड का इस्तेमाल हर जगह हो रहा है.

Related Articles

Back to top button