ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
देश

अयोध्या में 15 अप्रैल के बाद होगा भूमि पूजन, पूरे देश से किया जा रहा मिट्टी संग्रह

रांची। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर बनाने के लिए भूमि पूजन 15 अप्रैल के बाद होगा। तबतक झारखंड सहित सभी राज्यों की पवित्र नदियों का जल एवं तीर्थ स्थलों की मिट्टी संग्रह कर उसे राज्य के प्रांत कार्यालयों में जमा करना है, जिसे अयोध्या भेजा जाएगा। इसके बाद वहां भूमि पूजन का कार्यक्रम रखा जाएगा।

वैसे तिथि की घोषणा चार अप्रैल को अयोध्या में होने वाली ट्रस्ट की बैठक में लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार यह तिथि 30 अप्रैल हो सकती है। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने पत्र जारी कर नदियों का जल एवं तीर्थ स्थलों की मिट्टी संग्रह करने का कार्यक्रम 15 अप्रैल तक पूरा कर लेने को कहा है। इसमें सभी नदियों का जल 100 मिलीलीटर एवं सभी तीर्थ स्थलों की मिट्टी 100 ग्राम संग्रह करना है।

विहिप ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि कोरोना से बचाव हेतु नववर्ष पर रामोत्सव में रथयात्रा/शोभायात्रा, सभा इत्यादि बड़े कार्यक्रम नहीं करें। घरों पर भगवा ध्वज, मंदिरों में  श्रीराम जय राम जय जय राम का जाप व हवन आदि कार्यक्रम कर रामोत्सव मनाएं।

Related Articles

Back to top button