ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
राजस्थान

नोटबंदी के 9 साल बाद करोड़ों के पुराने नोट बरामद, रुपये बदलने के लिए मुंबई से सलूंबर आए थे 3 लोग, अरेस्ट

राजस्थान के सलूंबर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1.34 करोड़ रुपए के बंद हो चुके 500 और 1000 रुपए के नोट बरामद किए हैं. आरोपी 12 प्रतिशत वैल्यू में नोट बदलवाने आए थे, लेकिन पुलिस ने तलाशी लेकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार लिया, जिनमें दो महाराष्ट्र और एक राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस ने उनकी गाड़ी की तलाशी ली.

सलूंबर पुलिस ने महाराष्ट्र नंबर की एक संदिग्ध कार को खेराड़ा टोल नाके पर रोका और तलाशी ली तो कार की डिग्गी से 98 गड्डियां 1000 के नोटों की और 73 गड्डियां 500 रुपए के पुराने नोटों की मिली. पुलिस को कार में रसायन और सफेद कागज की गड्डियां भी मिलीं. आरोपियों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले और कार सवार पदमाकर वेंकट राव कुलकर्णी, कन्हैयालाल मेहता और कयूम को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में सामने आया वह नोट बदलवाने आए थे. आरोपियों ने बताया कि पुराने नोटों के बदले 12 प्रतिशत वैल्यू मिल रही थी.

2 महाराष्ट्र और 1 राजस्थान का निवासी

पुलिस ने ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति से पूछताछ की, जिसका नाम कयूम पासा पुत्र शेख मोहम्मद था, जो महाराष्ट्र के नांदेड़ का रहने वाला था. कयूम ने बताया कि कार उसकी थी, जिसे ये लोग किराए पर लेकर आए हैं. पीछे बैठे लोगों ने अपने नाम कन्हैयालाल पुत्र जगन्नाथ मेहता और पदमाकर वेंकट राव कुलकर्णी बताया. कन्हैयालाल राजस्थान का रहने वाला और पदमाकर नांदेड़ का रहने वाला है.

सफेद कागज की गड्डी भी बरामद

दरअसल, पुलिस को खेराड़ा टोल नाका पर एक संदिग्ध कार खड़े होने की सूचना मिली थी. पुलिस ने तीनों को कार से नीचे उतारकर कार की डिग्गी को चेक कराने के लिए कहा. इस पर वे आनाकानी करने लगे. पुलिस ने तसल्ली देकर कार की डिग्गी खुलवाई तो पीछे डिग्गी में एक काला सूटकेस, दो काले बैग और एक कार्टून पड़ा था. कार सवारों से पूछने पर उन्होंने सूटकेस में कपड़े होने की बात कही. सूटकेस खोलकर देखा तो 2016 में बंद हो चुके 500 और 1000 के नोटों की गड्डियों के साथ ही सफेद कागज की गड्डियां थीं.

आरोपियों से की जा रही पूछताछ

पुलिस अब तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. फर्जीवाड़े और काले धन से जुड़े रैकेट को लेकर भी पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. साथ ही आरोपी कहां से इतनी बड़ी पुराने नोटों को लेकर आए और कहां और किसके पास पैसे लेकर जा रहे थे. पुलिस इन सभी सवालों के जवाब के लिए आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है.

Related Articles

Back to top button