ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
खेल

शुभमन गिल, ऋषभ पंत, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह… टीम इंडिया का नया टेस्ट कप्तान कौन? इस खिलाड़ी के फेवर में ये 5 फैक्टर

रोहित शर्मा रिटायर हो गए. अब सवाल है कि टीम इंडिया का नया टेस्ट कप्तान होगा? कौन होगा जो इंग्लैंड में टीम की कमान संभालेगा? कौन होगा जो टेस्ट क्रिकेट में टीम को और आगे ले जाएगा? इसे लेकर शुभमन गिल, ऋषभ पंत, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह के नाम सामने आ रहे हैं. लेकिन, सवाल ये है कि बनेगा कौन? क्रिकेट के जानकारों की भी इस पर अलग-अलग राय है. हालांकि, कप्तानी के इन विकल्पों में एक विकल्प ऐसा है, जिसके हाथ में टीम की कमान सौंपने के 5 बड़े फैक्टर हैं.

बुमराह के नाम की कुंबले ने की वकालत

शुरुआत सबसे सीनियर, सबसे अनुभवी जसप्रीत बुमराह से ही करते हैं. बुमराह को कप्तान बनाने को लेकर अनिल कुंबले जैसे दिग्गज वकालत कर रहे हैं. उनकी नजर में वो बेहतर विकल्प हो सकते हैं. मगर जिस तरह से पिछले दिनों आई रिपोर्ट में कहा गया कि वर्कलोड के चलते बुमराह, इंग्लैंड में सारे टेस्ट नहीं खेल सकते हैं. क्या उसके बाद भी उनके टेस्ट कप्तान बनने के आसार हैं? बुमराह के पास अब तक 3 टेस्ट में कप्तानी का अनुभव है, जिसमें उन्होंने 1 जीते और 2 हारे हैं. अपनी कप्तानी में खेले टेस्ट में वो 16.46 की औसत से 15 विकेट ले चुके हैं.

गिल को कप्तान बना सकते हैं ये 5 फैक्टर

कप्तानी के विकल्पों में शुभमन गिल सबसे छोटे हैं. मतलब सबसे कम अनुभवी. लेकिन, अगर लॉन्ग टर्म कप्तान बनाना है तो भारत की टेस्ट टीम के लिए गिल सबसे सॉलिड विकल्प दिखते हैं. हमारे ऐसा कहने के पीछे 5 बड़े फैक्टर भी हैं.

पहला फोकस, जो कि बतौर क्रिकेटर गिल दिखते हैं. दूसरा एग्रेसिव अप्रोच, जो कि एक कप्तान के बॉडी लैंग्वेज और फैसलों में झलकना चाहिए, वो गिल में नजर आता है. गिल कप्तान बनते हैं तो ये टीम मैनेजमेंट के एग्रेसिव अप्रोच को भी दर्शाएगा. तीसरा है लॉन्ग टर्म विजन, जो कि एक टीम को आगे ले जाने के लिए जरूरी होता है. शुभमन गिल युवा हैं . उनकी नई सोच टीम के काम आ सकती है. ऐसे में उन्हें कप्तान बनाना लॉन्ग टर्म में टीम के हित का फैसला होगा.

चौथा उम्र का फैक्टर. गिल अभी सिर्फ 25 साल के हैं. इस उम्र में टीम की बागडोर उन्हें मिलती है तो आने वाले समय के लिए ये मास्टर स्ट्रोक साबित हो सकता है. गिल के पास पूरा समय होगा अपनी टीम खड़ी करने और टेस्ट क्रिकेट में राज करने का. पांचवां और आखिरी है टैक्टिकल डिसीजन, जरूरत पड़ने पर जिसे लेने में शुभमन गिल हिचकने वाले नहीं दिखते.

ऋषभ पंत और केएल राहुल भी दावेदार कम नहीं

बुमराह और शुभमन गिल के अलावा टेस्ट में कप्तानी के दो और दावेदार ऋषभ पंत और केएल राहुल भी हैं. इन दोनों में पंत के पास टेस्ट में कप्तानी का कोई अनुभव नहीं हैं. मगर रेड बॉल क्रिकेट में उनके गेम और एग्रेसिव अप्रोच को देखते हुए उनके नाम पर भी विचार हो सकता है. वहीं केएल राहुल को अब तक 3 टेस्ट में कप्तानी का अनुभव रहा है. उन 3 टेस्ट में उन्होंने 2 जीते भी हैं. अच्छी बात ये है कि बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज वो टीम मैनेजमेंट की पहली चॉइश भी लगते है. ऐसे में टेस्ट की कप्तानी अगर उन्हें भी मिलती है तो हैरानी नहीं होनी चाहिए.

Related Articles

Back to top button