ब्रेकिंग
Supreme Court : एचपीईसी (HPEC) पैनल में बदलाव से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, गवाहों की पहचान गुप्त रखने ... Delhi Crime News: नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली में सिगरेट जलाने के लिए माचिस मांगने पर विवाद, चाकू मारकर युवक ... Sagar News Update: '10 दिन बीते, पुलिस ने बयान तक दर्ज नहीं किए'; प्रियंक कानूनगो के सामने छलका शराब... Dewas News: देवास में पनीर चीज पिज्जा की जगह मिला वेज पिज्जा, भड़के ग्राहकों और बेकरी वालों में सिरफ... Indore Metro Yellow Line Update: इंदौर में शुरू हुई मेट्रो ट्रेन! जानें 17 किमी रूट का किराया, टाइमि... Indore Beautician Suicide Case: दिल्ली की ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा आत्महत्या मामले में इंदौर का पाइप ... Chhindwara Dangal News: मिट्टी के गोले में दांव-पेच और देसी कसरत; जानें ओलंपिक तक पहुंची छिंदवाड़ा क... Jabalpur Unique Ganesh Pandal: जबलपुर में हवा में विराजे गणपति! सड़क के 7 फीट ऊपर बना पंडाल, नीचे से... MP Politics Update: राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर 10 लाख की फीस पर बवाल; जीतू पटवारी ने RSS पर उ... Mumbai Train Blasts 2006: हवाना बैठक और अमेरिकी दबाव को लेकर निशिकांत दुबे ने कांग्रेस को घेरा, राहु...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के मुलुगु में बारुदी सुरंग में विस्फोट, तीन पुलिसकर्मी शहीद

मुलुगु : छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के सीमावर्ती मुलुगु जिले में एक बारूदी सुरंग में विस्फोट से तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए और कई घायल हो गए है। यह घटना वेंकटपुरम के निकट वन क्षेत्र में घटी। पुलिस की तलाशी के दौरान माओवादियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट किया। तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर चलाए जा रहे ऑपरेशन कगार की पृष्ठभूमि में बारूदी सुरंग विस्फोट से हलचल मच गई है। नक्सलियों को उनके मांद में डीआरजी कोबरा, सीआरपीएफ और एसटीएफ़ के बहादुर जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के आखिरी गढ़ करर्गुट्टा की पहाड़यिों पर जमा नक्सलियों को छत्तीसगढ़ के अलावा पड़ोसी प्रदेश तेलंगाना और आंध्रप्रदेश की ओर से सुरक्षाबलों ने घेर रखा है। इस ऑपरेशन पर दिल्ली से सीआरपीएफ के डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह नजर बनाए हुए थे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के एडीजी नक्सल ऑप्श विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल व बस्तर आईजी पी. सुंदरराज मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button