ब्रेकिंग
Dumka Land Dispute: दुमका बंदोबस्त कार्यालय में बवाल; एएसओ को कार्यालय से खींचकर ले गई आक्रोशित भीड़ Shahjahanpur Crime News: 1 साल की मासूम के साथ दरिंदगी; रिश्ते के चाचा ने बनाया हवस का शिकार, एनकाउं... IRCTC Alert: फर्जी ई-कैटरिंग वेबसाइटों पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई; जानें सुरक्षित खाना कैसे बुक करें Patna Coaching Dispute: खान सर की गिरफ्तारी पर कोर्ट से राहत, रौशन आनंद की जमानत याचिका खारिज MP Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज; कांग्रेस उम्मीदवार पर जानकारी छिपाने का आ... Solar Power Plant in Sitapur: रक्षा भूमि पर देश का पहला बड़ा सोलर प्रोजेक्ट; राजनाथ सिंह ने दी मंजूरी Yamuna O-Zone Delhi: यमुना किनारे रहने वालों को बड़ी राहत; बीजेपी सांसदों ने कहा- 'पुरानी बस्तियों पर... PM Modi Historic Record: पीएम मोदी बने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री; नेहरू का रिकॉ... INDIA Alliance Meeting: गठबंधन का पीएम चेहरा तय करने की मांग; संजय राउत बोले- 'अगर मोदी बन सकते हैं ... Bihar Industrial Policy: बिहार में उद्योग लगाना हुआ आसान; 30 दिनों में नहीं मिली मंजूरी तो आवेदन होग...
खेल

कोरोना वायरस के बीच सुरेश रैना के घर आई खुशियां, पत्नी ने बेटे को दिया जन्म

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी प्रियंका ने सोमवार को पुत्र को जन्म दिया। सुरेश रैना ने यह खुशखबरी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर प्रशंसकों के साथ साझा की। उन्होंने साथ ही प्रशंसकों को अपने बेटे का नाम भी बताया। उन्होंने अपने बेटे का नाम रियो रैना रखा है।

The beginning of all things – wonder, hope, possibilities and a better world! We are proud to welcome our son & Gracia’s little brother – Rio Raina. May he flows beyond boundaries, bringing peace, renewal & prosperity to everyone’s life. pic.twitter.com/SLR9FPutdx

— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) March 23, 2020

दरअसल, रैना की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के टीम साथी हरभजन सिंह ने रैना को बधाई दी है। रैना और प्रियंका की इससे पहले एक बेटी ग्रेसिया है जिसका जन्म 2016 में हुआ था। चेन्नई टीम में रैना ‘चिन्ना थाला’ के नाम से जाना जाता है और चेन्नई टीम ने उनके बेटे का स्वागत ‘कुट्टी थाला’ के नाम से किया है।

गौरतलब है कि ​​​​​सुरेश रैना आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं. रैना ने 13वें सीजन के लिए तैयारी शुरू कर दी थी। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से प्रैक्टिस सेशन रद्द होने के बाद सुरेश रैना अपने घर वापस लौट गए। फिलहाल के लिए इंडियन प्रीमियर लीग को 15 अप्रैल तक टाला गया है। लेकिन गंभीर हालात के मद्देनज़र फिलहाल आईपीएल का आयोजन होने की संभावना कम ही हैं।

Related Articles

Back to top button