ब्रेकिंग
PPF Account Rules: क्या आपके पास एक से अधिक पीपीएफ खाते हैं? हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें सही नियम WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप में जल्द आएगा 'View Once' टेक्स्ट मैसेज फीचर; एक बार पढ़ते ही गायब हो... Vastu Tips for Home: घर के आंगन में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें; वास्तु दोष से बढ़ सकती हैं मुश्किलें Monsoon Skincare Tips: मॉनसून में ऑयली स्किन का रखें खास ख्याल; पिंपल्स और चिपचिपाहट से बचने के आसान... Supreme Court on Aadhaar: आधार का इस्तेमाल नागरिकता या पते के प्रमाण के रूप में नहीं; सुप्रीम कोर्ट ... Bhagalpur Crime News: पुलिस बनी लुटेरी; ट्रक चालक को हनी ट्रैप में फंसाकर वसूले 18 हजार, ट्रेनी दारो... Chhattisgarh Education News: छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 947 प्राइवेट स्कूलों के छात... Ram Mandir Land Scam: चंपत राय पर लगा जमीन खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप; संजय सिंह और अखिलेश यादव ने ... Sambhal Murder Case: चंदौसी में लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या; पुरानी रंजिश में आरोपी गिरफ्तार Pune-Shirdi Train: पुणे और शिर्डी के बीच पहली सीधी ट्रेन सेवा शुरू; रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब

Jalandhar के इस इलाके में चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात

जालंधर : शहर में नशा तस्करों पर पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। इसी बीच एक बार फिर पुलिस ने नशा तस्कर पर पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। आपको बता दें कि, कमिश्नरेट पुलिस ने नगर निगम की टीम के साथ तस्कर के घर पर कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि, तस्कर का घर अवैध तरीके से बना हुआ था, जिसके चलते कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आबादपुरा की गली नंबर 6 में स्थित नशा तस्कर हनी कल्याण के मकान पर मॉडल टाउन सब डिवीजन की एसीपी रूपदीप कौर और नगर निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची। इस दौरन तस्कर के घर पर बुलडोजर चलाकर उसे धवस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि, हन्नी कल्याण के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत 5 मामले दर्ज हैं जोकि लंबे समय से तस्करी के धंधे में लिप्त था। फिलहाल अभी आरोपी फरार चल रहा है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए एसीपी रूप कौर ने बताया कि आबादपुरा लिंक रोड मॉडल टाउन रोड पर यह कार्रवाई की गई है। हनी कल्याण के घर पर बुलडोजर चलाने को लेकर नगर निगम की ओर से कार्रवाई करने के आर्डर जारी किए गए थे। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा नगर निगम की टीम को सुरक्षा प्रदान की गई है ताकि माहौल खराब न हो।

Related Articles

Back to top button