ब्रेकिंग
UGC Equity Regulation 2026: बीजेपी नेता राजेश मिश्रा ने यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने की मांग, बत... Maharashtra Murder Mystery: इंजीनियरिंग छात्रा तरन्नुम नाइक की सनसनीखेज हत्या, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार Tushar Gandhi Detained: अगस्त क्रांति मैदान जा रहे तुषार गांधी को मुंबई पुलिस ने रोका, अभिनेता इमरान... Dhamtari Social Service: जिनकी पहचान नहीं, उनके अपने बने लोग, 717 अज्ञात शवों के निमित्त हुआ विधि-वि... Durg Cyber Crime: मतदाता सूची (SIR) सुधार के नाम पर भिलाई में साइबर ठगी, निजी कंपनी अधिकारी से 6.25 ... Bastar Dussehra 2026: काछनगादी रस्म के साथ शुरू हुआ बस्तर दशहरा, कांटों के झूले पर बैठीं देवी से मिल... Kanker Navratri 2026: कांकेर में रास गरबा की भव्य तैयारी, नए कम्युनिटी हॉल में सजेगा 9 दिवसीय उत्सव Satbahini Village Dacoity: झारखंड के पलामू में बदमाशों का आतंक, पुलिसकर्मी के घर से जेवरात और नकदी ल... Ranchi News: रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने किया नमो जीवन रक्षक 'रक्षित' बाइक एंबुलेंस का लोकार्पण, ज... Dr Ajit Kumar Mohanty at BIT Mesra: 'डिग्री से ज्यादा चरित्र और ईमानदारी जरूरी', परमाणु वैज्ञानिक ने...
विदेश

कोरोना वायरस से अमेरिका में हाहाकार, पहली बार एक दिन में 139 लोगों की हुई मौत

कोरोना वायरस के कारण अमेरिका में एक दिन में 130 से अधिक लोगों की मौत होने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आवश्यक मेडिकल आपूर्ति और निजी सुरक्षा उपकरणों की जमाखोरी रोकने के लिए एक सरकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। यह पहली बार है जब देश में एक दिन में इतनी अधिक संख्या में लोगों की मौत हुई है। सोमवार तक अमेरिका में 43,700 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी।इनमें से 10,000 मामले केवल एक दिन में सामने आए।

कोविड-19 के आंकड़े एकत्र कर रही वेबसाइट ‘वर्ल्डोमीटर’ ने यह जानकारी दी। आदेश में ट्रंप ने कहा कि सरकार जमाखोरी और आवश्यक दवाओं तथा सैनेटाइजर और मास्क जैसी वस्तुओं, निजी सुरक्षा के अन्य उपकरणों के दाम अत्यधिक बढ़ाए जाने के खिलाफ कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि सीधी सी बात है कि अमेरिकी लोगों की परेशानी का फायदा हम किसी को नहीं उठाने देंगे।

हाल के इतिहास में अमेरिका में पैदा हुए सबसे भयावह स्वास्थ्य संकट का केंद्र न्यूयॉर्क है, जहां इस संक्रमण के कारण अब तक 157 लोगों की मौत हो चुकी है और अधिकारियों ने आगाह किया है कि आने वाले दिनों में ये मामले और तेजी से बढ़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button