ब्रेकिंग
दिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, दिवाली के सीजन में 1 नवंबर की महारैली को स्थगित क... Supreme Court on Real Estate Projects: 'हर अटके प्रोजेक्ट के लिए सुप्रीम कोर्ट फोरम नहीं बन सकता', ह... जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस में आंतरिक असंतोष... Allahabad High Court News: अदालत में हंगामा और तोड़फोड़ करने वाले वकीलों पर हाईकोर्ट सख्त, सीसीटीवी ... दिल्ली-एनसीआर में कोहराम मचाने वाला एक लाख का इनामी कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र बावरिया गाजियाबाद में पु... Madhepura News: जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज के 5वीं मंजिल से ग्रिल और बेडशीट के सहारे भागे दो कैदी गिरफ्ता... NPPA Cancer Drugs Price Drop: कैंसर के मरीजों को बड़ी राहत, NPPA ने जारी की 543 दवाओं के संशोधित MRP... Delhi BJP Padayatra: चांदनी चौक में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम रेखा गुप्त... Noida News: दिवाली पर 5100 रुपए बोनस मिलने का वायरल मैसेज निकला फर्जी, सुप्रीम कोर्ट के नाम पर फैलाए... Delhi Voter List SIR Update: फॉर्म-6 और फॉर्म-8 के विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने ECI से पूछा सवाल, लाखों...
बिहार

दोस्त बना दरिंदा! महिला के फ्लैट पर पहुंचा, गर्दन काटी… फिर सिलिंडर के पाइप में आग लगाकर जिंदा जला डाला

राजधानी पटना से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, जहां अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस का जरा भी खौफ नहीं. बीती रात एसके पुरी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी इलाके में संजना नाम की लड़की की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी गई. आरोपी ने पहले संजना की गर्दन काटी और शरीर पर कई वार किए. इसके बाद उसने चूल्हे से गैस सिलिंडर का पाइप निकाला और आग लगाकर जिंदा जला दिया.

इस तरह 28 वर्षीय संजना कुमारी की उनके ही फ्लैट में बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस जघन्य अपराध को अंजाम देने का आरोप संजना के दोस्त सूरज कुमार पर है, जो हत्या के बाद फरार हो गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है.

अगले महीने लगने वाली थी सरकारी नौकरी

मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से मुजफ्फरपुर के सकरा की रहने वाली संजना कुमारी आनंदपुरी में मनोरमा अपार्टमेंट के पीछे, सिंचाई विभाग से रिटायर अधिकारी राजेश्वर प्रसाद के मकान के दूसरे तल पर अकेली रहती थीं. संजना ने मुजफ्फरपुर के एमडीडीएम कॉलेज से बीबीए किया था और उनका चयन बिहार में सीजीएल (कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल) नौकरी के लिए हो चुका था. अगले महीने उनकी जॉइनिंग होने वाली थी. उनके पिता मिथिलेश कुमार किसान हैं, और उनके दो भाई हैं, जिनमें से छोटा भाई राजगीर में दारोगा की ट्रेनिंग ले रहा है.

पुलिस के अनुसार, बीती रात सूरज कुमार, जो मुजफ्फरपुर का ही रहने वाला है, दोपहर करीब 1 बजे एक पिट्ठू बैग के साथ संजना के फ्लैट में आया. दोनों अच्छे दोस्त थे, लेकिन किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि सूरज ने किचन से चाकू उठाया और संजना की गर्दन, पेट, और पीठ पर कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान हो गईं. इसके बाद सूरज ने किचन से गैस सिलेंडर लाकर उसका पाइप काट दिया और लीक हो रही गैस से संजना को फर्श पर ही जला दिया. इस क्रूर हत्या को अंजाम देने के बाद सूरज संजना का मोबाइल, लैपटॉप, और फ्लैट की चाबी अपने पिट्ठू बैग में लेकर करीब 3 बजे फरार हो गया.

घटना का खुलासा

घटना का पता तब चला जब फ्लैट में काम करने वाली आया वहां पहुंची. उसने संजना का जला हुआ शव देखा और शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग जमा हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति को फ्लैट से भागते हुए देखा गया, जिसकी पहचान सूरज कुमार के रूप में हुई. पुलिस को सूरज और संजना के मोबाइल का आखिरी लोकेशन पूर्वी चंपारण में मिला है.

पुलिस की कार्रवाई

एसके पुरी थाना की पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या का मकसद स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन सूरज और संजना के बीच हुए विवाद को मुख्य कारण माना जा रहा है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर सूरज की तलाश तेज कर दी है. साथ ही, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए हैं, जिनकी जांच जारी है.

परिवार में मातम

संजना के भाई ने बताया कि वह घटना के समय घर से बाहर था, तभी उसे फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली. घर पहुंचने पर उसे अपनी बहन की हत्या की खबर मिली, जिसने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया. संजना के चयन और आगामी जॉइनिंग से परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन इस घटना ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया.

पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास इस मामले से संबंधित कोई जानकारी हो, तो वह तुरंत संपर्क करे. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने का दावा किया है.

Related Articles

Back to top button