ब्रेकिंग
अंबाला में इंसानियत शर्मसार: 13 वर्षीय मूक-बधिर बच्ची से घर में घुसकर पड़ोसी ने की छेड़खानी, आरोपी ग... यमुनानगर में अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान: जगाधरी मंडी में प्रदर्शन के बाद दी... पंचकूला: कंस्ट्रक्शन कंपनी की अकाउंटेंट को झांसे में लेकर ₹3.16 करोड़ की साइबर ठगी, साइबर थाना सेक्ट... हरियाणा में टली बिजली कर्मचारियों की हड़ताल: ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ बैठक में बनी सहमति, हड़ताल... सोनीपत में सनसनीखेज खुलासा: असम से खरीदकर लाई गई नाबालिग की मौत पर गड्ढे में दबाया शव, आरोपी महिला ग... सीएम नायब सैनी का बड़ा कदम: सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु योजना और किसानों के खातों में डीबीटी से ट्र... हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की 13 अगस्त तक हड़ताल के ऐलान के बीच मंत्री अनिल विज के साथ आपात बैठक ... अम्बाला छावनी की फ्री-होल्ड संपत्ति नीति पर मंत्री अनिल विज के कड़े तेवर, 13 अगस्त की कैबिनेट से पूर... कुरुक्षेत्र में सवा 3 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: गन प्वाइंट पर लूटपाट करने वाले 4 नकाबपोश बद... हरियाणा में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सरकार सख्त, मिलावटखोरी रोकने के लिए सैंपलिंग और जांच में ल...
देश

JPSC Exam 2020: कोरोना वायरस के चलते टलेंगी जेपीएससी की ये परीक्षाएं LIST

रांची। JPSC Exam 2020 झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होनेवाली कई प्रतियोगिता परीक्षाएं के टलने की पूरी संभावना है। आयोग द्वारा अप्रैल माह में कई प्रतियोगिता परीक्षाएं आयोजित होने वाली थीं, जिनके आयोजन को लेकर संशय की स्थिति पैदा हो गई है। कोरोना के वर्तमान संकट को लेकर इन परीक्षाओं का टलना लगभग तय है। हालांकि आयोग ने अभी तक परीक्षाओं के स्थगित होने की घोषणा नहीं की है। जो परीक्षाएं टलेंगी, उनमें छठी उप समाहर्ता प्रतियोगिता परीक्षा प्रमुख है। यह परीक्षा 4 से 5 अप्रैल को आयोजित होने वाली थी, लेकिन 14 अप्रैल तक संपूर्ण लॉक डाउन की स्थिति में यह परीक्षा निर्धारित तिथि को नहीं हो सकती।

इसी तरह अप्रैल माह में आयोग द्वारा कई प्रतियोगिता परीक्षाएं आयोजित की जानी थी जिनके टलने की पूरी संभावना है। इनमें सहायक लोक अभियोजक नियुक्ति परीक्षा का साक्षात्कार भी शामिल है जो 27 अप्रैल से शुरू होने वाला था। इसी तरह सहायक एवं उप प्रमंडल कृषि पदाधिकारी नियुक्ति परीक्षा अभी तक 26 अप्रैल को प्रस्तावित है। वहीं, खान विभाग में साइंटिफिक ऑफिसर तथा नगर विकास विभाग में अकाउंटेंट की नियुक्ति की परीक्षा भी अप्रैल माह में प्रस्तावित है जो टल सकती है। दूसरी तरफ जेपीएससी द्वारा ली गई कई परीक्षाओं का परिणाम भी प्रभावित हो रहा है। छठी सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम आने में भी देरी हो सकती है।

झारखंड लोक सेवा आयोग की टलने वाली संभावित परीक्षा

  1. छठी उप समाहर्ता प्रतियोगिता परीक्षा : प्यह परीक्षा 4 से 5 अप्रैल को आयोजित होने वाली थी, लेकिन 14 अप्रैल तक संपूर्ण लॉक डाउन की स्थिति में यह परीक्षा निर्धारित तिथि को नहीं हो सकती।
  2. सहायक लोक अभियोजक नियुक्ति परीक्षा : इसका साक्षात्कार भी टलने वाली परीक्षा की सूची में शामिल है। जो 27 अप्रैल से शुरू होने वाला था।
  3. सहायक एवं उप प्रमंडल कृषि पदाधिकारी नियुक्ति परीक्षा : यह परीक्षा अभी तक 26 अप्रैल को प्रस्तावित है।
  4. खान विभाग में साइंटिफिक ऑफिसर परीक्षा : यह परीक्षा भी अप्रैल माह में प्रस्तावित है जो टल सकती है।
  5. नगर विकास विभाग में अकाउंटेंट की नियुक्ति की परीक्षा : यह परीक्षा भी अप्रैल माह में प्रस्तावित है जो टल सकती है।

नोट : जेपीएससी द्वारा ली गई कई परीक्षाओं का परिणाम भी प्रभावित हो रहा है। छठी सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम आने में भी देरी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button