ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...
उत्तरप्रदेश

AC, गद्दा और कैश… ललितपुर जेल में पूर्व सांसद रिजवान जहीर को VVIP ट्रीटमेंट, जेलर सहित 6 कर्मी सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से बसपा के पूर्व सांसद रिजवान जहीर को ललितपुर जिला कारागार में वीआईपी सुविधाएं मिलने का खुलासा होने के बाद कार्रवाई हुई है. इस मामले में 6 लोगों को निलंबित किया गया है. विभागीय जांच शुरू कर दी गई है. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSP) सचिव मयंक जायसवाल के औचक निरीक्षण में चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आईं थी. जिसके बाद ये कार्रवाई हुई है.

ललितपुर जेल में पूर्व सांसद रिजवान जहीर हत्या की साजिश में जेल में बंद हैं. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मयंक जायसवाल के औचक निरीक्षण के दौरान कई चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आईं. जिस पर उन्होंने जेल अधीक्षक से सवाल पूछा लेकिन वो कोई जवाब नहीं दे पाए. जब सचिव मयंक जायसवाल ने औचक निरीक्षण किया था तो उन्होंने रिजवान जहीर की बैरक संख्या 5A में तकिए के नीचे 30 हजार रुपए मिले. इलके अलावा घी-मिठाई-AC ट्रीटमेंट देने का मामला सामने आया.

निरीक्षण के दौरान मौजूद सचिव मयंक जायसवाल की टीम के लोगों ने बताया कि बैरक को बंगले की तरह बनाया गया था. तकिए के नीचे 30 हजार कैश, डनलप गद्दा, बैटरी वाला फैन, ब्रांडेड मिठाइयां, देशी घी, पर्सनल टिफिन, शैम्पू-क्रीम-महंगे तेल की वैरायटी, VIP बैरक के बाहर कैदियों की लंबी लाइनें, जमीन पर बैठे बंदी, पन्नी में सादी रोटी खाते हुए मिले थे. बैरक देखकर ऐसा लग रहा था जैसे कोई गेस्ट हाउस हो. सफेद चादर, खुशबूदार तेल, और गर्मियों में बैटरी फैन था.

इन पर हुई बड़ी कार्रवाई

इस मामले में कानपुर परिक्षेत्र के डीआईजी कारागार की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई हुई है. जय नारायण भारती (उप कारापाल) को 3 जून को निलंबित कर दिया गया और विभागीय जांच शुरू कर दी गई है. जीवन सिंह (कारापाल) को 3 जून को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है. वहीं मुकेश कुमार (जेल अधीक्षक) के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की संस्तुति शासन को भेजी गई है. इसके अलावा हेड जेल वार्डर वीरेंद्र शाह, हेड जेल वार्डर राजेंद्र प्रसाद और जेल वार्डर रजनेश यादव को निलंबित किया गया है.

रिजवान जहीर कौन है?

रिजवान जहीर बसपा के पूर्व सांसद हैं. उन पर बलरामपुर की तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष फिरोज अहमद पप्पू की हत्या की साजिश में आरोप लगा था. फिरोज अहमद पप्पू की हत्या की साजिश के मामले में रिजवान जहीर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था. इसी मामले में वो जुलाई 2022 से ललितपुर जेल में बंद हैं.

Related Articles

Back to top button