ब्रेकिंग
Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम में सबसे ठंडी रात— जानिए 24 अक्टूब... Gurugram Electricity and Water Crisis: तीन दिन की हड़ताल से ठप हुई बिजली आपूर्ति, पानी के लिए भी जूझ... Gurugram GRAP Helpline Number: गुरुग्राम में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए नगर निगम ने जारी किया ड... Gurugram Municipal Corporation Action: सड़क पर थूकने या च्यूइंग गम फेंकने पर अब कटेगा भारी चालान, नग... Panipat Factory Owner Accident: हरिद्वार जा रहे पानीपत के फैक्ट्री मालिक और श्रमिक की दर्दनाक मौत, क... Panipat ACB Action: पानीपत में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, पुलिसकर्मी के नाम पर रिश्वत लेने वाला फर्जी द... Haryana Police Recruitment 2030: हरियाणा पुलिस में 2030 तक चरणबद्ध तरीके से होगी 28 हजार जवानों की भ... Faridabad Gas Agency Fire: फरीदाबाद के सरूरपुर में नारायण गैस एजेंसी में भीषण आग, सिलेंडर फटने से मच... Koderma Crime News: झारखंड के कोडरमा में सनसनीखेज खुलासा, पत्नी ने जिगरी यार से पति को लगवाया जहरीला... Russia Ukraine Conflict Update: मौजूदा फ्रंटलाइन पर सीजफायर के लिए तैयार हुए वोलोदिमीर जेलेंस्की, मॉ...
दिल्ली/NCR

कभी गैंगस्टर का मर्डर, कभी महिला पर फायरिंग… साकेत कोर्ट की सुरक्षा पर कब-कब उठे सवाल

दिल्ली में साकेत कोर्ट के लॉक-अप में मर्डर से सनसनी मच गई. पेशी पर आए दो गुटों की झड़प में अमन नाम के शख्स की हत्या कर दी गई. साकेत कोर्ट के अंदर हत्या का ये कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी साकेत कोर्ट में खूनी वारदात हो चुकी है. कभी गैंगस्टर का मर्डर किया गया तो कभी महिला पर अंधाधुंध फायरिंग की गई. कोर्ट के अंदर हुई इस खूनी वारदात ने कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को ‘कटघरे’ में खड़ा कर दिया. ऐसे में आइए जानते हैं कि साकेत कोर्ट की सुरक्षा पर कब-कब उठे सवाल?

ताजा मामला क्या है?

साकेत कोर्ट के लॉकअप (खारजा नं. 5) में उस समय हड़कंप मच गया जब पेशी पर आए दो कैदियों ने तीसरे कैदी (अमन) पर हमला कर दिया. इससे वह घायल हो गया. तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, मृतक अमन तिहाड़ जेल में बंद था. आज पेशी के लिए उसे साकेत कोर्ट लाया गया था. लॉकअप में पहले से मौजूद दो अन्य कैदियों ने उसकी हत्या कर दी.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, हमलावर कैदी का नाम जितेंद्र उर्फ जीते और जयदेव उर्फ बच्चा है. जीते और बच्चा ने मिलकर अमन की हत्या की. पुलिस ने बताया कि जितेंद्र और अमन के बीच पुरानी दुश्मनी थी. इसकी वजह पिछले साल दोंनों में मारपीट हुई थी. इस समय दोनों जेल से बाहर थे. उस घटना में अमन ने कथित तौर पर जितेंद्र और उसके भाई पर चाकू से हमला किया था.

साल 2021: गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या

24 सितंबर 2021 में साकेत कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी का मर्डर हो गया था. कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान वकील की वेशभूषा में आए दो हमलावरों ने गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी. जवाबी कार्रवाई में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दोनों हमलावरों को मार गिराया. इस घटना में कुल तीन लोगों की मौत हुई थी.

साल 2023: महिला पर अंधाधुंध फायरिंग

साल 2023 के अप्रैल में साकेत कोर्ट परिसर में एक महिला गोली मार दी गई थी. वकील के यूनिफॉर्म में आए आरोपी ने महिला के ऊपर कई राउंड फायरिंग की. गनीमत रही कि महिला को छर्रे ही लगे, गोली नहीं. महिला की जान बच गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी आराम से कोर्ट परिसर से भाग गया. कोर्ट के अंदर हुई इस वारदात से उस समय भी कोर्ट की सुरक्षी पर सवाल खड़े हुए थे.

Related Articles

Back to top button