ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
दिल्ली/NCR

नोएडा में कोविड के 32 नए मामले, साढ़े तीन महीने की बच्ची की गई जान

नोएडा में एक बार फिर कोरोना वाइरस लोगों की चिंता बढ़ा रहा है. पिछले 24 घंटों में वहां कोविड के 32 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसके साथ ही जिले में कुल कोविड मरीजों की संख्या बढ़कर 190 हो गई है. इनमें 79 पुरुष और 111 महिलाएं शामिल हैं. स्वास्थ्य विभाग ने इस साल जिले में कोविड से पहली मौत की पुष्टि की है. यह दुखद मामला एक साढ़े तीन महीने की बच्ची का है, जो छिजारसी गांव की रहने वाली थी. इसकी मृत्यु 28 मई को दिल्ली के चाचा नेहरू अस्पताल में हुई थी.

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बच्ची को गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं थीं. प्रारंभिक इलाज में उसे तीव्र गैस्ट्रोएंटेराइटिस, गंभीर डिहाइड्रेशन, मेनिनजाइटिस, सीजर और कोविड निमोनिया जैसी समस्याएं थीं. बच्ची की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने परिवार से संपर्क शुरू कर दिया है और उनकी रैपिड रिस्पॉन्स टीम (आरआरटी) इस मामले की जांच कर रही है.

हमारी टीम बच्ची के परिवार के संपर्क में है: ACMO

गौतम बुद्ध नगर के सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में जिले में तीन कोविड मरीज अस्पताल में भर्ती हैं. उन्होंने कहा, ‘हमारे पास बच्ची के परिवार की जानकारी आ चुकी है और हम उनसे लगातार संपर्क में हैं. हमारी टीम इस मामले की पूरी जांच कर रही है.’

कोविड टेस्टिंग और वैक्सीनेशन बढ़ाने पर जोर

जिले में कोविड मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और समय-समय पर हाथ धोने जैसे नियमों का पालन करने की सलाह दी जा रही है. इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग ने कोविड टेस्टिंग और वैक्सीनेशन को बढ़ाने पर जोर दिया है ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके.

जांच के लिए बड़ी व्यवस्था का प्रयास

बढ़ते कोविड केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया है. अब प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कोविड जांच की व्यवस्था की जा रही है. इसके लिए विभाग को जांच किट भी उपलब्ध करा दी गई हैं. फिलहाल जिले में सिर्फ जिला अस्पताल में जांच हो रही थी, लेकिन अब ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में व्यापक जांच की योजना बनाई जा रही है ताकि संक्रमण पर नियंत्रण पाया जा सके.

Related Articles

Back to top button