ब्रेकिंग
Jharkhand Crime News: सरायकेला-खरसावां में वेज रोल के ऑर्डर को लेकर हिंसक झड़प, चाकूबाजी में युवक की... Indore Retired Teacher News: इंदौर में दिल दहला देने वाली घटना, कन्या भोज के बहाने घर बुलाई गईं बच्च... Aaj Ka Mausam 21 October: उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट— जानें ... Deoria Murder Case: उत्तर प्रदेश के देवरिया में राम जानकी मार्ग पर दो युवकों की चाकू से गोदकर हत्या,... Deoria Fire Accident: उत्तर प्रदेश के देवरिया में झोपड़ी में लगी भीषण आग, पिता, 3 साल की बेटी समेत त... Palghar Murder Case: महाराष्ट्र के पालघर में बेटे ने ग्राइंडर से रेता पिता का गला, कार खरीदने के लिए... Tiger Shroff Firing Conspiracy: अमिताभ-सलमान, आमिर और अक्षय कुमार भी थे निशाने पर, टाइगर श्रॉफ पर हम... Indore Garba Firing: इंदौर में गरबा आयोजन के दौरान रास्ता रोकने को लेकर विवाद, रिटायर्ड फौजी ने चलाई... Rajasthan Twin Brothers Murder: डीग में जुड़वां मासूम भाइयों की गला काटकर बेरहमी से हत्या, घर के पास... Nishad Party Power Show in Delhi: दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में निषाद पार्टी का बड़ा शक्ति प्रदर्श...
देश

कोरोना का खौफ: PM मोदी ने पलानीस्वामी से सख्ती से लॉकडाउन लागू करने को कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के.पलानीस्वामी से शुक्रवार को कहा कि वह कोरोना वायरस के प्रसार पर लगाम लगाने के लिए घोषित लॉकडाउन (बंद) को सख्ती से लागू करवाएं और लोगों के लिए आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धतता सुनिश्चित करे। राज्य सरकार ने बताया कि फोन पर हुई बातचीत में मोदी ने कहा कि दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा और सामाजिक दूरी बनाए रखने के आदेश को सख्ती से लागू किया जाए।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि प्रधानमंत्री ने राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से उठाए गए एहतियाती कदमों के बारे में जानकारी मांगी। मुख्यमंत्री पलानीस्वमी ने मोदी को राज्य सरकार की तरफ से इस घातक बीमारी को रोकने की दिशा में लगातार उठाए जा रहे कदमों से अवगत कराया। विज्ञप्ति में कहा गया कि लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा का सख्ती से पालन कराया जाए और लोगों को सामाजिक दूरी बनाना सुनिश्चित करना चाहिए।

मोदी ने कहा कि लोगों के लिए आवश्यक सामग्रियों की उपलबधतता सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने जवाब में बताया कि इन सभी पहलुओं को पूरी तरह से लागू किया जा रहा है। राज्य सरकार ने शुरुआत में 31 मार्च तक बंद की घोषणा की थी लेकिन प्रधानमंत्री द्वारा घोषित देशव्यापी बंद के मद्देनजर अब इसे 14 अप्रैल तक बढ़ा दिया है।

Related Articles

Back to top button