ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
मध्यप्रदेश

राजा रघुवंशी की हत्या के ये 5 गुनहगार, कैसे 3 राज्यों की पुलिस को 17 दिन तक छकाते रहे?

मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी मर्डर केस की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. इस केस को सुलझाने में तीन राज्यों की पुलिस ने दिन-रात एक कर दिया. 17 दिन तक मेघालय और मध्य प्रदेश की पुलिस आरोपियों की तलाश करती रही. आखिर पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर ही लिया. राजा रघुवंशी मर्डर केस की मास्टरमाइंड उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी ही है, जिसे गाजीपुर से यूपी पुलिस ने पकड़ा है. वहीं, अन्य चार आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

राजा और सोनम हनीमून मनाने शिलॉन्ग गए हुए थे. यहीं पर सुपारी किलर्स ने राजा की हत्या कर दी और उसकी लाश को खाई में फेंक दिया. लाश पूरी तरह से सड़ चुकी थी. लेकिन परिवार वालों ने उसकी पहचान कर ली. मेघालय पुलिस के मुताबिक, सोनम ने ही अपने प्रेमी राजा कुशवाह के साथ मिलकर राजा के मर्डर की साजिश रची थी.

पांचों आरोपियों की कहां से हुई गिरफ्तारी?

मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक बताया कि पुलिस ने सोनम के अलावा चार और लोगों को गिरफ्तार किया है. सबसे पहले आरोपी आकाश राजपूत को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी उम्र लगभग 19 साल है. आकाश ललितपुर का रहने वाला है. वहीं गिरफ्तार अन्य आरोपियों में विशाल सिंह चौहान और राज सिंह कुशवाहा हैं. दोनों ही इंदौर के मध्यप्रदेश से हैं. राज सिंह कुशवाहा की उम्र 21 वर्ष है, जोकि सोनम का प्रेमी बताया जा रहा है.

सबसे पहले हमला आनंद ने किया

इस केस में एक युवक आनंद कुर्मी को सागर से गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि सबसे पहले राजा पर हमला आनंद कुर्मी ने ही किया था. एसपी विवेक के मुताबिक, सोनम की तलाश में पुलिस लगातार जुटी हुई थी और अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. मेघालय पुलिस की एक टीम गाजीपुर के लिए रवाना हो चुकी है, जो सोनम को लेकर मेघालय आएगी.

2 जून को राजा का शव बरामद

पुलिस के अनुसार, यह अपराध 23 मई को हुआ था. शुरुआती तौर पर राजा और सोनम दोनों के गायब होने के कारण इसे हत्या का मामला नहीं माना जा रहा था और पुलिस उन्हें लापता मानकर तलाश कर रही थी. हालांकि, 2 जून को राजा का शव बरामद होने के बाद मामले ने नया मोड़ लिया और हत्या का खुलासा हुआ. इसके तुरंत बाद, मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया.

क्या बोले एसपी?

एसपी विवेक ने बताया कि एसआईटी ने मात्र सात दिनों के भीतर पुख्ता सबूत जुटाकर मुख्य आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की. शुरुआती जांच में राज कुशवाहा और सोनम रघुवंशी की भूमिका को प्रमुख माना जा रहा है. पुलिस ने बताया कि सोनम और अन्य आरोपी पिछले कई दिनों से भूमिगत थे. पुलिस के ऑपरेशन शुरू होते ही सोनम अचानक सामने आ गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया

Related Articles

Back to top button