ब्रेकिंग
Kerala Happiness Department: भूटान की तर्ज पर केरल में बनेगा ‘आनंदम’ विभाग, लोगों की खुशहाली मापने क... Supreme Court Verdict: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट का झटका, धर्म बदलकर मुसलमान बने लोग BC(M) आरक... Churu Murder Case: राजस्थान के चूरू में रूह कंपा देने वाली वारदात, सरपंच चुनाव की जिद में पिता ने इक... Supreme Court Hearing on SIR: महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट से नाम काटने के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त... Gaya Crime News: गया में सनसनीखेज वारदात, प्रेमिका और जमीन के चक्कर में कलयुगी बेटे ने की बीमार पिता... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, शव को जमीन में गाड़कर ऊपर रोप... Noida Child PGI Negligence: नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही, पिता को खुद सिरि... Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में समय से पहले पड़ी कड़ाके की ठंड, लाहौल-स्पीति में सीजन की ... Mushroom Benefits: कुकुरमुत्ता से मशरूम बनने की कहानी, जानिए कैसे भारत की फेवरेट सब्जी बना यह पौष्टि... Supreme Court Hearing: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राहु...
देश

कोरोना महामारी से लड़ने के लिए BJP सांसद हंस राज हंस ने दान किए 50 लाख रुपए

नई दिल्ली: वैश्विक महामारी कोविड -19 के प्रकोप के बीच और संकट की इस घड़ी में कई परोपकारी और उद्योगपति कोरोना वायरस से लड़ने वाले योद्धाओं की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। नेक कार्य की इस सूची में शामिल होने वाला नाम है उत्तर-पश्चिम दिल्ली से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद (लोकसभा) हंस राज हंस का। 26 मार्च को नई दिल्ली नगर निगम की आयुक्त वर्षा जोशी को लिखे एक पत्र में हंस राज हंस ने अपनी सांसद निधि से 50 लाख रुपए की राशि का अहम योगदान देने की इच्छा जताई थी। हंसराज ने 25 लाख केंद्र सरकार और 25 लाख पंजाब सरकार को देने की घोषणा कीPunjabKesari
पत्र में लिखा गया है ‘उत्तर पश्चिम संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में एनडीएमसी द्वारा चलाए जा रहे डिस्पेंसरियों, एरिया सैनिटाइजेशन और अस्पतालों में मरीजों के लिए आवश्यक बुनियादी ढाँचे के प्रावधान, चिकित्सा उपकरण, दवाओं और उपचार के लिए इस राशि का इस्तेमाल किया जा सकता है। ग़ौरतलब है कि इस समय पूरा विश्व कोरोना महामारी से लड़ रहा है। चीन, इटली और अमेरिका जैसे देश इससे बुरी तरह से प्रभावित हैं। ऐसे में भारत ने कोरोना से लड़ने के लिए पूरी ताक़त झोंक दी है।

ज्ञात हो कि 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में देशव्यापी 21 दिन के सम्पूर्ण लॉकडाउन का आह्वान किया था। उम्मीद है कि इस पहल से आने वाले समय में भारत में कोविड-19 वायरस के संक्रमण में कमी आएगी और देश इसे हराने के बाद एक सफल योध्दा के रूप में उभरेगा। इन सब के बीच समाज के कई परोपकारी लोग ग़रीब और निम्न वर्गों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। हंस राज जैसे अन्य लोगों की अभी सख़्त ज़रूरत है। इससे कोरोना से लड़ने में मदद होगी।

Related Articles

Back to top button