ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
देश

ठीक होकर घर लौटा कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति, बताया कैसे जीती मौत से जंग

होशियारपुर: पंजाब का पहला कोरोना वायरस के साथ पॉजिटिव आया मरीज स्वस्थ होकर अपने गांव खनूर पहुंच गया है। यह 44 वर्षीय व्यक्ति 4 मार्च को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ भारत आया था। उसके दिल्ली और अमृतसर एयरपोर्ट पर टैस्ट करवाए गए थे ,जिसमें उसे क्लीनचिट दे दी गई थी।

उसने अपने परिवार और संपर्क में आने वाले अन्य व्यक्तियों की सुरक्षा के लिए टैस्ट कराया। उसमें इस दौरान कोरोना के कोई प्रत्यक्ष लक्षण भी नहीं थे। उसने बताया कि उसकी पत्नी और बेटो की रिपोर्ट नेगेटिव आई जबकि उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। इस दौरान उसकी पत्नी और बच्ची को भी आइसोलेशन  में रखा गया।

 अस्पताल के स्टाफ की देखभाल, सही खुराक और दृढ़ विश्वास से वह ठीक होकर वापिस लौटा है। डाक्टरों से लेकर अस्पताल स्टाफ ने उसे ठीक करने के लिए दिन रात एक कर दिया। उसने बताया कि जब वह इटली से भारत आया था। उस समय वहां के हालात इतने खराब नहीं थे। उनको नौकरियां से छुट्टी दे दी गई थी और स्कूल, कालेज बंद कर दिए गए थे। उसने लोगों से अपील की है कि कोरोनावायरस से घबराने की जरूरत नहीं है। आइसोलेशन में रहकर और स्वास्थ्य संबंधित हिदायतों की पालना करके इस बीमारी से बचा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button