ब्रेकिंग
झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ...
पंजाब

पंजाब में गर्मी ने तोड़े सारे Record, 10 जिलों के लिए जारी हुई चेतावनी

पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, मौसम विभाग ने राज्य में भीषण गर्मी के बीच 10 जिलों में  हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अलग-अलग जिलों के लिए 10 जून से 13 जून तक चेतावनी जारी हुई  है।

मौसम विभाग से जुड़े आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 11 साल के औसत की तुलना में यह साल सबसे गर्म है। एक ओर जहां तापमान की वृद्धि ने लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। वहीं बारिश न होने के कारण भी लोग काफी प्रभावित हो रहे है। पिछले आंकड़ों पर नजर डालें तो 2020-2021 के जून के महीने में अधिकतम तापमान 38.9-40 डिग्री के ही बीच रहा था, जबकि साल 2022-2023 में जून का औसत तापमान 39 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया था। साल 2024-2025 में जून महीने का औसत तापमान 41 डिग्री के आसपास था, लेकिन इस साल जून महीने के नौवे दिन तापमान 45 डिग्री को पार कर गया है। दोपहर को ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे आसमान से आग उगल रही हो। वहीं प्रंचड गर्मी के बाच आगजनी की घटनाओं में भी वृद्धि आंकी गई है।

विभाग के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक तापमान लुधियाना के समराला में दर्ज किया गया, जो कि 46.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा, चंडीगढ़ शहर में 43.8 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 44.6 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 44.2 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 43.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटों में पंजाब में अधिकतम तापमान औसतन 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा, जो कि सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Related Articles

Back to top button