ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
पंजाब

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : गैंगस्टर एनकाऊंटर के बाद गिरफ्तार, टांग में लगी गोली

खन्ना : गैंगवार और अपराध की दुनिया में कुख्यात गैंगस्टर गगनदीप सिंह उर्फ गैरी ललतों उर्फ ‘रावण’ को खन्ना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को उस समय पकड़ा गया जब वह हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग करके भागने की कोशिश कर रहा था। जवाबी कार्रवाई में सिटी थाना-2 के एस.एच.ओ. तरविंदर बेदी ने गोली चलाकर गैरी की टांग में गोली मारी और उसे काबू कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान एस.एच.ओ. बेदी भी घायल हुए।

गैंगवार के बाद तेजी से हुई पुलिस कार्रवाई

15 जून को खन्ना के ग्रीनलैंड होटल के पास हुई गैंगवार की घटना के बाद गैरी पुलिस के निशाने पर था। इस फायरिंग में गैरी ललतों और सुखवीर भूचा गैंग आमने-सामने आए थे। सूत्रों के अनुसार यह विवाद एक लड़की से दोस्ती को लेकर शुरू हुआ, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस ने गैरी समेत चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

हथियार बरामदगी के दौरान हुआ हमला

पूछताछ में गैरी ने खुलासा किया कि उसने एक पिस्तौल भट्टियां इलाके में रेलवे लाइन के पास छिपा रखी है। इसके बाद पुलिस उसे हथियार बरामद कराने के लिए मौके पर लेकर गई। वहां गैरी ने अचानक पेड़ों के बीच छिपाई पिस्तौल निकालकर पुलिस पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली एक पेड़ में जा लगी और कोई जान का नुकसान नहीं हुआ।

जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ आरोपी

गैरी की फायरिंग के जवाब में एस.एच.ओ. तरविंदर बेदी ने तत्परता से प्रतिक्रिया दी और गोली चलाकर गैरी की टांग में गोली मारी। इससे गैरी घायल हो गया और मौके पर ही काबू में आ गया। इसके बाद उसे तुरंत खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button