ब्रेकिंग
Hooghly/Kolkata News: चोरबागान पंडाल भगदड़ में हुगली की नर्स श्रीपर्णा पोद्दार की दर्दनाक मौत चोरबागान भगदड़ मामले में 7 गिरफ्तार, कोलकाता में धारा 163 लागू और 5 पंडाल सील France Protests Update: फ्रांस में उग्र हुआ विरोध प्रदर्शन, 8 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे— 6 हज... Kolkata Stampede News: कोलकाता के चोरबागान पंडाल भगदड़ में 19 लोगों की मौत, गृह मंत्री अमित शाह ने क... IND vs WI T20 Series: बेंगलुरु में बारिश की भेंट चढ़ा आखिरी मुकाबला, सीरीज 2-2 से हुई ड्रॉ Ranabaali Box Office Collection Day 2: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'राणाबाली' का शानदा... France Protests News: फ्रांस में सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे 5.5 लाख लोग— राष्ट्रपति ... Cancer Medicine Price Control India: कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, एटेजोलिज़ुमैब और बेवासिज़ुमैब सहित क... AI Usage Risks: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल के बीच किन मामलों में बरतनी चाहिए सावधानी? Navratri Kanya Pujan Vidhi 2026: दुर्गा अष्टमी पर ऐसे करें कन्या पूजन, जानिए चरण धोने से लेकर भोजन औ...
देश

बरेली में मजदूरों पर कैमिकल की बारिश, प्रियंका बोलीं-ऐसे अमानवीय काम मत करिए

बरेली: लॉकडाउन के कारण पैदल घर जा रहे सैंकड़ों लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया गया है। बरेली प्रशासन ने फॉयर ब्रिगेड द्वारा कोरोना की आशंका के चलते लोगों पर कैमिकल की बारिश कराई है। जिसकी वजह से इन लोगों के आंखों में तेज जलन होने लगी। प्रशासन के इस रवैये पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सवाल खड़े किए हैं।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘यूपी सरकार से गुजारिश है कि हम सब मिलकर इस आपदा के खिलाफ लड़ रहे हैं लेकिन कृपा करके ऐसे अमानवीय काम मत करिए। मजदूरों ने पहले से ही बहुत दुख झेल लिए हैं। उनको केमिकल डाल कर इस तरह नहलाइए मत। इससे उनका बचाव नहीं होगा बल्कि उनकी सेहत के लिए और खतरे पैदा हो जाएंगे।’’

PunjabKesari

रविवार को मिला था कोरोना का मरीज
दरअसल रविवार को बरेली में कोरोना का पहला पॉजिटिव मरीज मिला था। जिसके बाद आनन फानन में ऐसी सभी जगहों को सेनेटाइज किया गया जो संक्रमित हो सकते हैं। जिस वजह से ट्रैफिक पुलिस और फॉयर ब्रिगेड विभाग की टीम ने सेटेलाइट पर केमिकल से धुलाई की। इस दौरान वहां देश भर से आये लोगों को सड़क पर बैठा दिया गया और कह दिया गया कि सभी लोग आंखें बंद कर लें। जिसके बाद सभी पर केमिकल से बारिश कर दी गई। इस दौरान कई लोगों की आंखों में भी सोडियम हाइपोक्लोराइड कैमिकल चला गया। जिससे लोगों की आंखों में जलन होने लगी।

Related Articles

Back to top button