ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
छत्तीसगढ़

2 घोड़ियों को जहर का इंजेक्शन देकर मारा गया, आखिर क्या थी ऐसी मजबूरी?

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर में दो घोड़ियों को जहर का इंजेक्शन देकर मार डाला गया, जिन दो घोड़ियों को जहर का इंजेक्शन लगाया गया वो संजाल नस्ल की थीं. बताया जा रहा है कि घोड़ियों को ग्लैंडर्स नाम की एक खतरनाक बीमारी हो गई थी. घोड़ियों में बीमारी की पुष्टि होने के बाद वेटनरी विभाग की टीम ने प्रोटोकॉल के तहत दोनों को जहर का इंजेक्शन लगा दिया.

दोनों का शव शहर से लगे भिट्ठीकला में दफना दिया गया है. ग्लैंडर्स नाम की बीमारी घोड़ों , खच्चरों और गधों में पाई जाती है. मानव भी अगर इनके संपर्क में आता है, तो उसे भी ये बीमारी अपनी गिरफ्त में ले सकती है. बताया जा रहा है कि शहर के नवापारा के रहने वाले एक व्यक्ति ने शादी-विवाह में उपयोग लिए घोड़े और घोड़ियां पाल रखी हैं. उसके पास ही एक घोड़ी में ग्लैंडर्स बीमारी के लक्षण दिखे थे. ग्लैंडर्स बीमारी के लक्षण देखने वाली घोड़ी के साथ दूसरी घोड़ी भी थी.

पांचवी बार दोनों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

इसके बाद पशुपालन विभााग ने चार बार दोनों के ब्लड का सैंपल हरियाणा के हिसार में राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र भेजा, लेकिन इन रिपोर्ट में एक ही घोड़ी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि दूसरे की रिपोर्ट नेगिटिव आई. फिर जब पांचवी बार दोनों का सैंपल भेजा गया तो दोनों पॉजिटिव मिलीं. पशुपालन विभाग की ओर से बताया गया कि दोनों घोड़ियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई.

तीन माह तक घोड़ा प्रजाति की एंट्री बैन

वहीं संक्रमित पाई गईं घोड़ियों के मालिक से भी डिटेल में पूछचाछ की जा रही है. इनके संपर्क में जो लोग आए होंगे, उनका भी सैंपल लिया जाएगा. इसके लिए दिला कलेक्टर ने स्वास्थय विभाग को निर्देश दे दिए हैं. इधर अंबिकापर में अब तीन महीने के लिए घोड़ा प्रजाति के जानवरों का आना जाना प्रतिबंधित कर दिया गया है. राज्य सरकार की ओर से इसे लेकर आदेश जारी कर दिया गया है. मतलब अब जिले में दूल्हे घोड़ी पर नहीं चढ़ पाएंगे.

Related Articles

Back to top button