ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
देश

Covid 19: PM Cares में 1 करोड़ दान करेंगे चिदंबरम, SC के अधिकारी देंगे 3 दिन की सैलरी

कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए पूरा देश एकजुट है। इस महामारी के दौरान संक्रमित मरीजों के इलाज में कोई कमी न आए, इसके लिए देश के बड़े-बड़े उद्योगपतियों से लेकर बॉलीवुड, खेल जगत के खिलाड़ी और नेता सभी प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स) में अपना-अपना योगदान दे रहे हैं। इसी के तहत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने ऐलान किया कि वह कोरोना वायरस के मद्देनजर यहां मुख्मयंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपए का दान करेंगे। वहीं सुप्रीम कोर्ट के अधिकारी और कर्मचारी भी तीन दिन की सैलरी ‘पीएम केयर्स’ कोष में देंगे।

 सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार (नकदी और लेखा) राजेश कुमार गोयल द्वारा जारी एक परिपत्र के में बताया गया कि सभी राजपत्रित अधिकारी अपने तीन का वेतन दान करेंगे जबकि गैर राजपत्रित कर्मचारी दो दिन और वर्ग ‘सी’ के कर्मचारी एक दिन का वेतन आपात स्थिति में पीएम केयर्स में देंगे। इन सभी कर्मचारियों के इस योगदान की राशि की कटौती उनके मार्च महीने के वेतन से की जाएगी। बता दें कि कोविड-19 ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है और लाखों लोग इससे संक्रमित हैं। भारत में भी इसके मरीजों की संख्या 1300 के पार चली गई है और करीब 38 लोोगं की इससे मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button