ब्रेकिंग
Gold Loan Demand in India: मजबूरी नहीं बल्कि स्मार्ट चॉइस बना गोल्ड लोन, युवाओं में तेजी से बढ़ रहा ... Sanchar Saathi Portal Alert: साइबर क्राइम और फर्जीवाड़े से बचने के लिए तुरंत चेक करें अपने नाम पर रज... Mahalakshmi Vrat Rules: 16 दिनों तक चलने वाला महालक्ष्मी व्रत किसे करना चाहिए और किसे नहीं? जानिए नि... Weekend Sleep Myth: वीकेंड पर 12 घंटे सोने से पूरी नहीं होती नींद, जानिए क्यों खतरनाक है स्लीपिंग पै... Delhi High Court News: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नए जजों की नियुक्ति, जानिए किन-किन चेहरों को मि... DTC Bus Vandalism Delhi: डीटीसी बस हड़ताल के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा मामले में 12 गिरफ्तार, साजिशकर्... Delhi Prison Crime News: अति-सुरक्षित रोहिणी जेल के वार्ड 3 में खूनी संघर्ष, आर्म्स एक्ट के बंदी की ... Vidisha News: गांवों को गरीबी मुक्त बनाने के लिए शिवराज सिंह चौहान की बड़ी पहल; विदिशा से 'जिला समृद... Ujjain News: युवाओं को परिपक्व न मानकर अलग न करें; AI और नई सोच देश को देगी दिशा— स्वामी अवधेशानंद ग... Delhi Crime News: रोहिणी जेल में आर्म्स एक्ट के आरोपी कैदी की निर्मम हत्या, दोपहर 12 बजे हुई वारदात ...
मध्यप्रदेश

राजा के भाई ने लगाए कई आरोप… अब सोनम के भाई जाएंगे शिलॉन्ग, बहन से करेंगे ये सवाल

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में एक के बाद एक शिलॉन्ग पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं दूसरी ओर राजा रघुवंशी हत्याकांड में शामिल सोनम रघुवंशी के परिजनों के द्वारा अलग-अलग तरह के बयान जारी किए जा रहे हैं. अब दोनों परिवार एक-दूसरे के खिलाफ भी बयानबाजी कर रहे हैं. दोनों परिवार एक दूसरे के खिलाफ बातें कर रहे हैं. आने वाले वक्त में भी दोनों परिवार एक-दूसरे पर बड़े आरोप लगा सकते हैं.

दो दिन पहले राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा था कि अगर सोनम का पिंडदान करना होता, तो उसका परिवार अब तक कर चुका होता. विपिन ने आरोप लगाया कि सोनम के परिवार को सब कुछ पता था लेकिन वह कई बातें अभी तक छिपा रहे हैं. इसलिए वह सोनम के माता-पिता और भाई गोविंद के नार्को टेस्ट की मांग कर रहे हैं. विपिन ने गोविंद पर वादाखिलाफी का आरोप भी लगाया और कहा कि गोविंद एक बिजनेसमैन है और जानता है कि कैसे परिवार के साथ खेला जाता है. विपिन ने आशंका जताई है कि सोनम ने राजा की हत्या के बाद ही राज से शादी की होगी.

राजा के भाई ने दागे कई सवाल

विपिन ने ये सवाल भी उठाया कि सोनम के माता-पिता ने अब तक यह क्यों नहीं कहा कि उनकी बेटी गुनहगार है. वहीं सृष्टि द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने पर भी विपिन ने कहा कि उसे यह कहा गया था कि ऐसे वीडियो केस को प्रभावित कर सकती है. विपिन ने साफ तौर पर कहा कि अब नार्को टेस्ट की मांग को लेकर हम सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे. वही राजा के भाई विपिन ने कहा कि एक मंगलसूत्र हमारी तरफ से दिया गया. जबकि दूसरे मंगलसूत्र के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

गोविंद और विपिन आमने-सामने

वही राजा के भाई विपिन ने जिस तरह से सोनम के परिजनों के खिलाफ मोर्चा खोला उसके बाद सोनम के भाई गोविंद ने भी सामने आकर विपिन के कई सवालों के जवाब दिए हैं. वहीं सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद ने एक बड़ा दावा किया है कि उनके पास सोनम का केस लड़ने के लिए देश भर के कई वकीलों के फोन आ रहे हैं. लेकिन उन्होंने अभी तक किसी भी वकील को हायर नहीं किया है. जिस तरह से गोविंद मीडिया के सामने आकर सोनम को लेकर बातें कर रहे हैं उसके कई मतलब भी निकाले जा रहा हैं.

सोनम से मिलने जाएंगे गोविंद

पिछले दिनों भी गोविंद ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वह सोनम से एक बार मुलाकात करने के लिए शिलॉन्ग जाएंगे. शिलॉन्ग जाने पर वह सोनम से मुलाकात करेंगे और सोनम से वह एक बार पूछना चाहते हैं कि उन्होंने राजा रघुवंशी की हत्या क्यों की? यदि सोनम इस दौरान उन्हें सब सच बता देती है तो आगे उन्हें क्या करना है उसका फैसला किया जाएगा. फिलहाल जिस तरह से गोविंद ने तमाम तरह की बातें कहीं हैं इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि गोविंद जल्द ही सोनम से मिलने के लिए जा सकते हैं.

Related Articles

Back to top button