ब्रेकिंग
US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के... मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश, सोसाइटी के माध्यम ...
पंजाब

पंजाब के इन शहरों को मिला Vande bharat Train का तोहफा, खुशी से झूमे लोग..

जालंधर: जालंधर और आसपास के श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। रेलवे बोर्ड ने नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रैस को जालंधर कैंट स्टेशन पर ठहराव देने की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड द्वारा आधिकारिक पत्र जारी किया गया है।

लंबे समय से जालंधर, होशियारपुर, नकोदर, कपूरथला सहित आस-पास के जिलों के श्रद्धालु यह मांग कर रहे थे कि श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन हेतु उन्हें वंदे भारत एक्सप्रैस का सीधा लाभ मिल सके। अब यह मांग पूरी हो गई है। रेलवे द्वारा जारी किए गए पत्र संख्या 701 के अनुसार गाडी संख्या 22439 (नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा) अब जालंधर कैंट स्टेशन पर सुबह 10.04 बजे पहुंचेगी और 10.06 बजे रवाना होगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 22440 (कटरा से नई दिल्ली) शाम 6.51 बजे जालंधर कैंट पहुंचेगी और 6.53 बजे रवाना होगी। हालांकि जालंधर कैंट पर ठहराव देने के कारण ट्रेन के समय में कुछ बदलाव किया गया है। गाड़ी संख्या 22439 अब जम्मू डिवीजन के भोगपुर स्टेशन पर 5 मिनट देरी से पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 22440 अंबाला डिवीजन के साहनेवाल स्टेशन पर 5 मिनट की देरी से पहुंचेगी। इस बदलाव के चलते अब जम्मू और अंबाला डिवीजनों को इन ट्रेनों की समय-सारिणी में मामूली बदलाव करना पड़ेगा। इस फैसले से ना केवल जालंधर बल्कि आस-पास के इलाकों के श्रद्धालुओं और यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। अब वे माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कम समय में और अधिक आरामदायक यात्रा कर सकेंगे। रेलवे के इस निर्णय से लोगों में खुशी की लहर देखने को मिली।

Related Articles

Back to top button