ब्रेकिंग
फाइटर पायलट, 4000 घंटे उड़ान का अनुभव… मनीष खन्ना ने संभाला दक्षिणी वायुसेना का कमान 10 साल में 8 लाख करोड़ से ज्यादा… शाह ने बताया केंद्र ने बंगाल को कितना पैसा दिया भारत स्वभाव से हिंदू राष्ट्र है, ये परम सत्य है… बाबा रामदेव का बड़ा बयान मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, दुर्लभ और संरक्षित जीवों की तस्करी का किया भंडाफोड़,... 2026 में ममता बनर्जी सरकार को हमेशा के लिए उखाड़ फेंकेंगे… कोलकाता में अमित शाह ने भरी हुंकार फ्लैट से आ रही थी बदबू, पड़ोसी के कॉल पर पहुंची पुलिस… अंदर फंदे से लटक रहे थे भाई-बहन के शव कल कहा था कुछ और आज हजारों लोगों के सर से छत छीन ली… CM रेखा गुप्ता पर बरसी AAP जून के महीने में हिमाचल के पहाड़ों पर बर्फबारी, कई जिलों में बारिश; जाने अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौ... ‘चाहे प्राण क्यों न निकल जाए, मैं बांग्लादेश…’ धीरेंद्र शास्त्री ने पड़ोसी देश को लेकर किया बड़ा ऐला... कोलकाता के रेड रोड पर पहली बार ईद पर नहीं होगी नमाज, सेना ने नहीं दी परमिशन, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...
देश

गुजरात: चक्रवात का खतरा हुआ कम, ‘वायु’ ने बदली अपनी दिशा, सौराष्ट्र तट की ओर मुड़ा

चक्रवात वायु आज गुजरात से टकरा सकता है। वायु के खतरे को देखते हुए एजेंसियां अलर्ट पर हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को जानकारी दी कि चक्रवात वायु गुजरात के वेरावल तट से टकराएगा लेकिन इसके खतरे का अनुमान थोड़ा कम हो गया है। विभाग ने जानकारी दी कि चक्रवात वायु ने अपनी दिशा बदल ली है। यह उत्तर-दक्षिण की तरफ मुड़ गया है। यह दक्षिण में 130 किमी और पोरबंदर से 180 किमी दक्षिण में है। विभाग के मुताबिक चक्रवात जब तट से टकराएगा तो 135-145 किमी प्रति घंटा रफ्तार से सौराष्ट्र तट के आसपास हवाएं चलेंगी।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 45 सदस्यों वाले राहत दल की करीब 52 टीमें गठित की गई हैं और सेना की दस टुकड़ियों को तैयार रखा गया है। इसके अलावा भारतीय नौ सेना के युद्धपोतों और विमानों को भी तैयार रहने को कहा गया है। गृह मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान हवा की रफ्तार 170 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। इसे देखते हुए दस जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वायु, ‘अधिक खतरनाक’ श्रेणी में प्रवेश कर गया है।
प्रशासन ने की तैयारियां

  • चक्रवात वायु के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने कई तरह की व्यवस्था की हुई हैं। प्रशासन ने खाने के पैकेट भी तैयार किए हुए हैं, जिसे जरुरतमंदों को दिया जा सके।
  • जिला प्रशासन और एनडीआरएफ ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं-एनडीआरएफ का हेल्पलाइन नंबर- 91-9711077372 है।
  • इसके अलावा चक्रवात वायु प्रभावित जिलों के हेल्पलाइन इस प्रकार हैं- जामनगर कंट्रोल रूम नंबर: 0288-2553404
  • द्वारका कंट्रोल रूम नंबर: 02833-232125
  • पोरबंदर कंट्रोल रूम नंबर: 0286-2220800
  • दाहोद कंट्रोल रूम नंबर: 02673-239277
  • नवसारी कंट्रोल रूम नंबरः 02637-259401
  • पंचमहल कंट्रोल रूम नंबर: +912672242536
  • छोटा उदयपुर कंट्रोल रूम नंबर: +912669233021
  • कच्छ कंट्रोल रूम नंबर: 02832-250080
  • राजकोट कंट्रोल रूम नंबर: 0281-2471573
  • अरावली कंट्रोल रूम नंबर: +912774250221
  • चक्रवात वायु की वजह से पोरबंदर, दीव, भावनगर, केशोद और कांडला हवाई अड्डों पर गुरुवार रात 12 बजे से शुक्रवार रात 12 बजे तक उड़ानों का परिचालन बंद रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button