ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

कोरोना वायरस ने वाघा-अटारी बार्डर पर भी दी दस्तक

अमृतसर : कोरोना वायरस ने वाघा-अटारी बार्डर पर भी दस्तक दे दी है। 29 मार्च को अटारी बार्डर के रास्ते पाकिस्तान गए 5 लोगों में से 3 में कोरोना पॉॅजीटिव पाया गया है, जिसके बाद पाकिस्तान रेंजर्स ने वाघा-अटारी बार्डर की जीरो लाइन पर बी.एस.एफ. अधिकारियों के साथ बैठक कर उनको अलर्ट कर दिया है।

पाक रेंजर्स के इस मैसेज के बाद अटारी बार्डर पर तैनात सुरक्षा एजैंसियों के हाथ-पांव फूल गए हैं। अटारी बार्डर पर तैनात बी.एस.एफ., कस्टम, इमीग्रेशन व खुफिया एजैंसियों के अधिकारियों को क्वारंटाइन किया जा रहा है और बार्डर पर तैनात मैडीकल टीम ने सभी एजैंसियों के अधिकारियों को चैक किया है, हालांकि किसी भी एजैंसी के अधिकारी में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान से आए लोग दिल्ली में एक प्राइवेट अस्पताल में अपना इलाज करवाने की विशेष आज्ञा लेकर आए थे।

जब वे वापस पाकिस्तान लौटे तो पाकिस्तानी सेहत विभाग की टीम ने यात्रियों की जांच की तो कोरोना पॉजीटिव पाया गया। पाकिस्तान से आए लोग वापसी के समय किस ट्रेन, बस व टैक्सी में दिल्ली से अटारी बार्डर तक आए, इसकी भी जांच शुरू कर दी गई है।  हालांकि इन पाकिस्तानी नागरिकों ने किन लोगों से संपर्क किया, इसका अभी तक पता नहीं चला है। इन यात्रियों में एक यात्री मोहम्मद इशफाक अपने लिवर ट्रांसप्लांट के लिए अपने डोनेटर समेत दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल आया था।

Related Articles

Back to top button