ब्रेकिंग
Solar Power Plant in Sitapur: रक्षा भूमि पर देश का पहला बड़ा सोलर प्रोजेक्ट; राजनाथ सिंह ने दी मंजूरी Yamuna O-Zone Delhi: यमुना किनारे रहने वालों को बड़ी राहत; बीजेपी सांसदों ने कहा- 'पुरानी बस्तियों पर... PM Modi Historic Record: पीएम मोदी बने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री; नेहरू का रिकॉ... INDIA Alliance Meeting: गठबंधन का पीएम चेहरा तय करने की मांग; संजय राउत बोले- 'अगर मोदी बन सकते हैं ... Bihar Industrial Policy: बिहार में उद्योग लगाना हुआ आसान; 30 दिनों में नहीं मिली मंजूरी तो आवेदन होग... MP Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; मध्य प्रदेश की तीनों सीटों पर BJP की जीत प... Baghpat Crime News: बागपत में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग; टेंट व्यवसायी के पिता-पुत्र की हत्या, इला... Jaipur Fire Accident: जयपुर की अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका; 7 लोगों की मौत, कई गंभीर Delhi Weather Alert: दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम; 11 जून को 70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बा... Mathura News: बांके बिहारी मंदिर के पास बड़ा हादसा; मकान का छज्जा गिरने से 7 श्रद्धालु गंभीर रूप से घ...
देश

जवान का पेट फाड़ कर किया था बम प्लांट… कैसे पकड़ा गया नक्सली योगेंद्र? कुख्यात पवन गंझू भी दबोचा गया

झारखंड में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के एक कर्मचारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी. इस धमकी के पीछे भाकपा (माओवादी) के कोयल-शंख जोन कमेटी का नाम सामने आया था. अब पुलिस ने इस मामले में चार कुख्य़ात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. इन नक्सलियों में योगेंद्र गंझू उर्फ पवन गंझू भी शामिल है, जोकि बेहद ही खतरनाक है. इसने एक जवान की शहादत के बाद उसका पेट फाड़ दिया था और बम प्लांट कर दिया था.

नक्सलियों को गिरफ्तार करने के लिए रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने एक विशेष टीम का गठन किया था. गुप्त सूचना के आधार पर खलारी थाना क्षेत्र के बक्सी बंगला चट्टी नदी इलाके में की गई घेराबंदी के दौरान चार कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया. इनमें योगेंद्र गंझू उर्फ पवन गंझू, मुकेश गंझू, राजकुमार नाहक और मनु गंझू शामिल हैं. इनके पास से एक लोडेड देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की गईं.

25 जून को मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी

25 जून 2025 को सीसीएल के महाप्रबंधक कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी को भाकपा माओवादी संगठन के नाम पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी दी गई थी. इस मामले में पीड़ित ने खलारी थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची ग्रामीण एसपी के निर्देशन में खलारी डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी टीम बनाई गई. इस टीम ने बक्सी बंगला चट्टी नदी के पास से चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया.

कौन है योगेंद्र गंझू उर्फ पवन गंझू?

गिरफ्तार नक्सली योगेंद्र गंझू उर्फ पवन झारखंड के कई जिलों में दर्जनों गंभीर मामलों में वांछित रहा है. वर्ष 2013 में लातेहार के गारू थाना क्षेत्र के कटिया जंगल में माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक पुलिस जवान की शहादत के बाद उस पर जवान के शरीर में बम प्लांट करने का आरोप भी है. योगेंद्र ने जवान का पेट फाड़ कर बम प्लांट किया था.

वहीं, पवन गंझू वर्ष 2006 में संगठन से जुड़ा और गारू-सरयू क्षेत्र का एरिया कमांडर बना. 2009 में वह सब-जोनल कमांडर बना. 2012 में वह गिरफ्तार हो गया, लेकिन बाद में संगठन से दूरी बना ली. आर्थिक तंगी के कारण फिर से संगठन में शामिल हुआ और व्यवसायियों, ठेकेदारों, कोयला कारोबारियों से रंगदारी वसूलने लगा. इसी कड़ी में पवन और उसके साथियों ने सीसीएल के कर्मी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की थी.

Related Articles

Back to top button