ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

मंदसौर में बारिश का कहर, भानपुरा में बाढ़ जैसे हालात, प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू अभियान

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के भानपुरा क्षेत्र के कई गांवों में भारी बारिश के चलते हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और पानी लोगों के घरों में घुस गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन की कई टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

खास तौर पर ओसरना गांव में हालात काफी बिगड़ गए, जहाँ प्रशासन ने रस्सियों की मदद से लोगों को घरों से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया है। नदी-नालों में भी पानी का तेज बहाव देखा गया, जिसके चलते प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए कई स्थानों पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है।

ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन से संपर्क करें।

Related Articles

Back to top button